चैतन्य शर्मा

My photo
मैं चैतन्य, 17 साल का हूँ | मैं कॉलेज में पढ़ता हूँ | यह ब्लॉग 15 साल पहले मेरी माँ डॉ. मोनिका शर्मा ने बनाया था । अब मैं खुद अपने पोस्ट मेरे इस ब्लॉग पर शेयर करता हूँ ।

Tuesday, March 29, 2011

चक दे इंडिया ........ !





वर्ल्ड कप के सेमी फ़ाइनल मैच जो की बहुत रोमांचक मैच होने वाला है ....हमारी टीम इंडिया को हार्दिक शुभकामनायें....... चक दे इंडिया ............



टीम इंडिया को हम सबकी हार्दिक  शुभकामनायें .........


Thursday, March 24, 2011

साफ़ बात अपनी बतलादो.....!



सब हमारे साथ हैं..........

मेरी ममा के ब्लॉग पर कहाँ मैं खेलूं चहकूं गाऊं.................?  कविता  में  हम  बच्चों  की  कई  सारी  बातें  हुई  |  इस कविता में हमारे कई सारे  सवाल  शामिल थे | मुझे इस बात की ख़ुशी है सभी ने हम बच्चों का साथ दिया है |  सभी की  टिप्पणियां बड़ी प्यारी हैं  और हम सब बच्चों की परेशानी को समझने की बात बताती है |

हमारे ऊपर बात-बात  में जो बंदिशें लगती हैं या जो रोक-टोक होती है उसी  को  लेकर मेरे गीत  ब्लॉग  वाले  सतीश अंकल  ने  बड़ी  प्यारी  राह  सुझाई  है ............  मेरे सभी नन्हे और बड़े दोस्तो मुझे तो यह बहुत पसंद आई है.....  आप भी पढ़िए  .......


तुमको राह सुझाता हूँ, मैं
पते की बात बताता हूँ मैं
अगर बात न मानी जाये
साफ़ बात अपनी बतलादो

शोर मचाएं जोर जोर से
टोका टाकी कुछ न होगी
घर के हर डिब्बे बर्तन में
चाकलेट रखनी ही होगी

पानी में छप छप करने
की , भी पूरी आजादी होगी
भालू बन्दर और पिल्लों को
घर में सब आज़ादी होगी !

मांग हमारी, पूरी कर दो !
साफ़ साफ़ बतलाता हूँ मैं
अगर नहीं माने तो सुन लो
कल से पुच्ची नहीं मिलेगी

है न मजेदार ...थैंक यू सतीश अंकल ...... :)

Thursday, March 17, 2011

सबको रंगने की तैयारी ...!



रंगों की अब बारिश होगी

खूब चलेगी पिचकारी

चारों ओर  गुलाल उड़ेगा

     सबको  रंगने की  तैयारी    



भेदभाव की सोच छोड़कर

हम सच्चे और नेक बनें

होली के  रंगों में रंगकर

आओ हम सब एक बनें


होली की  एक पुरानी फोटो   ..... 
                                                                     अरे मैं ही हूँ..... :)



आप सबको रंगों  के त्योंहार  होली की हार्दिक शुभकामनायें.....

Sunday, March 13, 2011

हे प्रकृति माँ रूठो ना.......!


मत रूठो  हे  धरती   माता 
तुम  तो हो  जीवन की दाता

तेरा आँचल सब कुछ देता 
हमसे  नहीं कभी कुछ लेता  

 तेरी गोदी  घर हम सबका
इसमें जोड़ें तिनका तिनका  

तुमसे ही यह सृष्टि रची है
फिर क्यूँ उथलपुथल मची है.

क्षमा करो  माँ .... यूँ कहर बन टूटो ना ...
हे प्रकृति माँ रूठो ना..... हे प्रकृति माँ रूठो ना....


यह पंक्तियाँ मेरी ममा ने लिखी हैं.................. भूकंप का दर्द झेल रहे जापानवासियों के साथ हैं हम सबकी हार्दिक संवेदनाएं.......... :(

Thursday, March 10, 2011

कुछ डिजिटल ड्राइंग....!

अब  मुझे कुछ  बेसिक शेप्स  बनाना  आ  गया है |  मुझे  सर्कल  और स्क्वायर सब पता है |  मैने  पेन्ट  ब्रश  मे    कुछ  डिजिटल ड्राइंग बनाई हैं  इन शेप्स को लेकर .......... देखिए कैसी हैं ...?



एरोप्लेन  लगता है ना.....




सुंदर सा छोटा सा घर ...

मछली रानी.....

                     हमारा प्यारा तिरंगा 


Tuesday, March 1, 2011

ॐ नमः शिवाय....!



आज महाशिवरात्रि है |  भगवान  शंकर  की  उपासना  के  इस सुंदर त्योंहार पर ममा ने मुझे ॐ नमः शिवाय   लिखकर   दिया  और  मैंने  उसे  कलर  किया | मैंने बड़े मन से यह काम किया तो ममा भी बहुत खुश हुई |



सबसे पहले ॐ बनाया....

फिर नमः में भरा रंग ...

फिर शिवाय .......


नमः


शिवाय


आप सबको  महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनायें.......

Monday, February 21, 2011

सुन्दर सफेद चमकते पेड़ .......!




 -30 डिग्री  तापमान और सुबह सुबह स्कूल जाना |  बस .... बाकी तो आप सब लोग समझ ही सकते हैं | अपने देश में  बसन्त के आते ही मौसम अच्छा हो गया पर जहाँ मैं हूँ अभी कुछ महीने   यही हाल रहने वाला है |  वैसे आज मैं आप सबको इस ठंडे मौसम की सैर पर ले जाने वाला हूँ | बर्फ गिरने से पेड़    बहुत सुन्दर हो गए हैं | चारों  तरफ सुन्दर सफेद चमकते  पेड़   दिख रहे  हैं | तो फिर चलिए मेरे साथ ............. 




चले आइए मेरे साथ....



 आप आ रहे हैं ना......


पत्तियों की जगह बर्फ ने ली....


सफेद पेड़ हैं कितने सुन्दर ....


हैं ना.....


इसे भी देखिए .....


बहुत सुन्दर दिख रहे हैं बर्फ ढके पेड़ .....  



यह नज़ारा देखिए ज़रा ...... 


अब मुझे बहुत ठण्ड लग रही है ........... फिर हाजिर होता हूँ .........कुछ  नई  बातों और शरारतों के साथ ..........


Monday, February 14, 2011

प्यार के दिन की प्यारी क्लास .......


यूं  तो हर दिन ही प्यार से रहने के लिए होता है पर वैलेन्टाइन डे को खास तौर पर प्यार के दिन के रूप में मनाया जाता है | वैसे मेरे लिए यह दिन बहुत खास रहा क्योंकि आज के दिन स्कूल में हमारी खास क्लास हुई |

हम सब बच्चों ने अपने अपने ममा पापा  के लिए सुंदर कार्ड्स बनाये | कुछ क्राफ्ट वर्क भी किये | मुझे आज पहली बार ही इस दिन के बारे में पता चला | मैं अपने सारे क्लास फ्रेंड्स के लिए गिफ्ट लेकर गया | वो सब भी मेरे लिए गिफ्ट लाये | हमारी टीचर  मिस मैलिनी ने भी  हम सब बच्चों को गिफ्ट दिया | उनकी मदद से ही हम सबने क्राफ्ट वर्क किया |




मेरे दोस्त मनराज का गिफ्ट......
 
 टीचर मिस मैलिनी ने दी यह हार्ट शेप कुकी.....


 ब्रांडन  ने दी है यह क्यूट रैबिट चोकलेट ...... 

ममा पापा के लिए बनाया गिफ्ट ....... और कार्ड



बहुत सारे गिफ्ट्स मिले हैं .....इसलिए आप  सबके  साथ भी बाँट रहा हूं.......ढेर सारी शुभकामनाओं के साथ....


Monday, February 7, 2011

आया बसंत ...छाया बसंत...!

माँ शारदे को नमन ......



आया बसंत ....हर पत्ते ने बदला रंग.....  

बसंत की मस्ती.......


आह  बसंत .... वाह  बसंत.......


आप सभी को बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनायें ......


Wednesday, February 2, 2011

फन राइड्स की मस्ती....!



कुछ समय पहले मुझे एड्मिन्टन जाने को मिला और वहां के मॉल में  जम  कर  मस्ती की | इस मॉल का नाम 'वेस्ट एड्मिन्टन'  मॉल है  जो दुनिया कुछ चुनिन्दा  सबसे  बड़े  मॉल्स  में से एक है | मुझे वहां के फन राइड्स बहुत  अच्छे  लगे | आप  भी  देखिये  कुछ तस्वीरें..... 




जम के बैठो ...




आसमान की सैर ....


कितना क्यूट ट्रेक्टर .....



मेरी गाड़ी तो अटक ही गयी......



डरने की कोई बात नहीं फ्रोगी.....




मैं हूं बिल्कुल तैयार .....