चैतन्य शर्मा

My photo
मैं चैतन्य, 17 साल का हूँ | मैं कॉलेज में पढ़ता हूँ | यह ब्लॉग 15 साल पहले मेरी माँ डॉ. मोनिका शर्मा ने बनाया था । अब मैं खुद अपने पोस्ट मेरे इस ब्लॉग पर शेयर करता हूँ ।

Saturday, April 21, 2012

भागीदारी निभानी ही होगी ...!

आज  वर्ल्ड अर्थ डे है, धरती माँ को बचाने और पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने का दिन ।  हम सब अपनी छोटी-छोटी कोशिशों से प्रकृति माँ को सहेजने में योगदान दे सकते हैं । पानी बचाना , पेड़ लगाना, गन्दगी न फैलाना , पशु-पक्षियों की रक्षा जैसे काम करके हम अपनी भूमिका निभा सकते हैं । 

हमारी ही गलतियों की वजह से धरती माँ अपनी प्राकृतिक सुन्दरता खो रही है । हमें इसे सहेजने के प्रयास करने ही होंगें । प्रकृति माँ हम सबकी माँ है। हमें हमेशा देती ही है लेती कुछ नहीं । इसे बचाने में हमें अपनी भागीदारी निभानी होगी | यह हम सबका कर्तव्य है ।  



मेरी ड्राइंग ........ प्यारी प्यारी प्रकृति माँ 

Tuesday, April 10, 2012

मैं और मेरा कार्टून

हाल ही में एक मॉल  में घूम रहा था कि वहां  मिले एक अंजान अंकलजी में कुछ ही मिनिट  में मेरा यह कार्टून बना दिया । मुझे बड़ा अच्छा लगा ।

मेरा कार्टून 


                                                         यह रहा  मैं 

Friday, March 30, 2012

कुछ फोटो मॉडलिंग स्टाइल में .....

कुछ समय पहले आप सभी ने मेरे  फोटो देखे थे जो फ़िल्मी स्टाइल में थे :)) मेरी वो पोस्ट थी कुछ फोटो फ़िल्मी स्टाइल में ...... 
आज कुछ फोटो जो मॉडलिंग स्टाइल में हैं । बस यूँ ही...... माँ कभी-कभी  कैमरा थाम लेती हैं और मेरी फोटो लेती रहती हैं | तो कुछ नया मिल जाता आप सभी के साथ शेयर करने के लिए ।  











कैसे  लगे आप सबको मेरे फोटो..... :))  

Thursday, March 22, 2012

नवसंवत्सर शुभ हो



नवसंवत्सर हिन्दू नववर्ष है जो हमारे पूरे देश में मनाया जाता है | इस दिन हमारे नए साल की शुरुआत होती है | हर वर्ष चैत्र महीने में नव संवत की शुरुआत होती है | महाराष्ट्र में यह त्योंहार 'गुड़ी  पड़वा'  कहलाता है | इसी दिन को आँध्रप्रदेश  और  कर्नाटक  में  'उगादी ' के  रूप में मनाया जाता है | सभी को उगादी , गुड़ी पड़वा और नववर्ष की मंगलकामनाएं ........

आपके लिए ....हम सबके के लिए..... हमारे पूरे देश के लिए नवसंवत्सर शुभ हो, मंगलमय हो....... यही  प्रार्थना  है |

Friday, March 16, 2012

आर्ट वर्क ....



Tuesday, March 6, 2012

रंग बिरंगे अक्षर





हिंदी  के अक्षर अब मैं अच्छे से लिखने लगा हूँ । होली का त्यौहार है तो मेरे अक्षर भी  रंग-बिरंगे  हो गए है । कैसे लगे आप सबको मेरे सात रंगों में रंगे अक्षर  :)  होली की शुभकामनायें ......


Friday, February 24, 2012

मेरी फर्स्ट होम वर्क बुक

अभी तक मुझे स्कूल से होम वर्क नहीं दिया जाता था । अब मुझे पहली बार स्कूल से होम वर्क बुक मिली है । मैंने खूब अच्छे  से अपना काम किया और मुझे टीचर ने बाइक स्टीकर्स दिए हैं जो मुझे बहुत अच्छे लगे ... सच में बहुत ही अच्छे लगे  :)









Sunday, February 19, 2012

हे अचल, अविनाशी भोले


हे अचल, अविनाशी भोले 
हमको तेरी शरण मिले 
करुणामय,  हे रूद्र, महेश्वर 
मन में प्रेम की ज्योत जले 


एक पुरानी ड्राइंग 


आप सभी को महाशिवरात्रि के पर्व की हार्दिक शुभकामनायें.....

Tuesday, February 14, 2012

Beautiful Ice Sculptures













आजकल मेरे यहाँ (कैलगरी , कनाडा ) में कड़ाके की ठण्ड पड़ रही है.... ऐसे में इतने सुंदर Ice  Sculptures  देखकर बड़ा मज़ा आया .... आप सबको कैसे लगे... :)

Saturday, February 4, 2012

क्रिसमस ट्री और प्यारा स्नोमैन