चैतन्य शर्मा

My photo
मैं चैतन्य, 16 साल का हूँ | मुझे कार्टून बनाना और कोडिंग करना बहुत पसंद है | मैं क्लास XI में पढ़ता हूँ | यह ब्लॉग 15 साल पहले मेरी माँ डॉ. मोनिका शर्मा ने बनाया था । अब मैं खुद अपने पोस्ट मेरे इस ब्लॉग पर शेयर करता हूँ ।

Tuesday, April 24, 2012

बड़े कमाल के ट्रांसफॉर्मर टॉयस .....

आजकल मुझे ट्रांसफॉर्मर टॉय खूब अच्छे लग रहे हैं । ट्रांसफॉर्मरस की  मूवीज भी देख रहा हूँ । कई सारे ट्रांसफॉर्मरस मेरे टॉय बॉक्स का हिस्सा बन गए हैं । उनके साथ खेलने में बड़ा मज़ा आ रहा है । बड़े कमाल के हैं ट्रांसफॉर्मर टॉयस .....कभी कार बन जाते हैं कभी फाइटर्स । बम्बल  बी  मेरा ट्रांसफॉर्मर फेवरेट  है ।

मैं हूँ.... बड़े से  ट्रांसफॉर्मर  के साथ 

ये है बम्बल बी ... आज कल यही फेवरेट है 

ट्रांसफॉर्मर  टॉय के साथ खेलने में बिजी हूँ....

मेरा प्यारा सा  बम्बल बी 

Saturday, April 21, 2012

भागीदारी निभानी ही होगी ...!

आज  वर्ल्ड अर्थ डे है, धरती माँ को बचाने और पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने का दिन ।  हम सब अपनी छोटी-छोटी कोशिशों से प्रकृति माँ को सहेजने में योगदान दे सकते हैं । पानी बचाना , पेड़ लगाना, गन्दगी न फैलाना , पशु-पक्षियों की रक्षा जैसे काम करके हम अपनी भूमिका निभा सकते हैं । 

हमारी ही गलतियों की वजह से धरती माँ अपनी प्राकृतिक सुन्दरता खो रही है । हमें इसे सहेजने के प्रयास करने ही होंगें । प्रकृति माँ हम सबकी माँ है। हमें हमेशा देती ही है लेती कुछ नहीं । इसे बचाने में हमें अपनी भागीदारी निभानी होगी | यह हम सबका कर्तव्य है ।  



मेरी ड्राइंग ........ प्यारी प्यारी प्रकृति माँ 

Tuesday, April 10, 2012

मैं और मेरा कार्टून

हाल ही में एक मॉल  में घूम रहा था कि वहां  मिले एक अंजान अंकलजी में कुछ ही मिनिट  में मेरा यह कार्टून बना दिया । मुझे बड़ा अच्छा लगा ।

मेरा कार्टून 


                                                         यह रहा  मैं