मैं चैतन्य- 14 साल का हूँ | मुझे कार्टून बनाना और कोडिंग करना बहुत पसंद है | मैं क्लास X में पढ़ता हूँ | यह ब्लॉग 12 साल पहले मेरी माँ डॉ. मोनिका शर्मा ने बनाया था । अब मैं खुद अपने पोस्ट मेरे इस ब्लॉग पर शेयर करता हूँ ।
अबकी दिवाली ईश्वर से यही प्रार्थना है की हम सबका मन और जीवन रौशन हो | सभी के घर खुशियाँ आयें | आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें | हैप्पी दिवाली ...!
पतझड़ का मौसम यानि की फ़ॉल सीज़न सच में बड़ा सुंदर होता है | सभी पेड़ पौधे कई रंगों से रंग जाते है | पत्तों के रंग बहुत सुंदर लगते हैं इस समय | मुझे सूखी पत्तियों के ढेर में खेलना बहुत अच्छा लगता है | आप भी देखिये फ़ॉल के रंग .....प्रकृति के रंग......!
आजकल मेरी एक खास क्लास शुरू हुई है | मैं अब हिंदी लिखना-पढना सीख रहा हूँ | मेरे स्कूल में यहाँ हिंदी नहीं पढाई जाती है इसलिए मेरी यह स्पेशल क्लास मेरी माँ ही लगा रहीं हैं | रोजाना एक नियत समय पर घर में मेरी हिंदी की क्लास लगती है | मुझे भी हिंदी सीखना अच्छा लग रहा है |
अकेले पड़ रहे कितने बंटी
-
हाल ही में हिंदी साहित्य की प्रसिद्ध लेखिका मन्नू भंडारी का निधन हो गया |
उन्हें याद करते हुए उनके प्रशंसकों ने उनकी चर्चित कृति 'आपका बंटी' का सबसे
ज्...