चैतन्य शर्मा

My photo
मैं चैतन्य, 17 साल का हूँ | मैं कॉलेज में पढ़ता हूँ | यह ब्लॉग 15 साल पहले मेरी माँ डॉ. मोनिका शर्मा ने बनाया था । अब मैं खुद अपने पोस्ट मेरे इस ब्लॉग पर शेयर करता हूँ ।
Showing posts with label खास क्लास. Show all posts
Showing posts with label खास क्लास. Show all posts

Sunday, July 22, 2012

लकड़ी के खिलौने

वैसे तो लकड़ी के खिलौने आजकल कम ही मिलते हैं । पर हाल ही में मुझे कुछ वुडन टॉयज़  मिले । ये सब बैटरी से चलने वाले खिलौनों की तरह नहीं हैं । न अपने आप से चलते हैं और न ही शोर करते हैं । लकड़ी के इन खिलौनों से खेलने का भी अलग ही मज़ा है । लकड़ी के ये पार्ट्स बाज़ार में मिले । इन सारे पार्ट्स को जोड़कर मैंने घर पर ही ये खिलौने बनाये हैं । 

एरोप्लेन 





रेस कार 

Friday, March 16, 2012

आर्ट वर्क ....



Friday, February 24, 2012

मेरी फर्स्ट होम वर्क बुक

अभी तक मुझे स्कूल से होम वर्क नहीं दिया जाता था । अब मुझे पहली बार स्कूल से होम वर्क बुक मिली है । मैंने खूब अच्छे  से अपना काम किया और मुझे टीचर ने बाइक स्टीकर्स दिए हैं जो मुझे बहुत अच्छे लगे ... सच में बहुत ही अच्छे लगे  :)









Tuesday, November 8, 2011

कुछ कलर वर्क ...!

आजकल मुझे  कलरिंग  करना बहुत अच्छा लग रहा है | देखिये मैंने कुछ ड्राइंग्स को कैसा कलर किया है ? 





Wednesday, October 12, 2011

हिंदी लिखने की खास क्लास ......!

आजकल मेरी एक खास क्लास शुरू हुई है | मैं अब हिंदी लिखना-पढना  सीख रहा हूँ | मेरे स्कूल में यहाँ हिंदी नहीं पढाई जाती है इसलिए मेरी यह स्पेशल क्लास मेरी माँ ही लगा रहीं  हैं | रोजाना एक नियत समय पर घर में मेरी  हिंदी की क्लास लगती है | मुझे भी हिंदी सीखना अच्छा लग रहा है | 







Tuesday, July 5, 2011

मुझे मिल गयी पी. जी. की डिग्री ....!




बहुत मोटी होती है पी. जी. की डिग्री...!
मैं पी. जी. पास हो गया हूँ |  सुबह सुबह जल्दी उठना, स्कूल जाना और वहां पढना लिखना भी | बहुत मेहनत की है तो जाकर मुझे पी .जी . यानि की प्ले ग्रुप की डिग्री मिल गयी है | एक मोटी सी फाइल मेरे माँ पापा को दी गयी है जिसमें मेरे क्लास वर्क के पजेज सहेजे हुए हैं | 















ऐसे  ही  बहुत  सारे पेजेज हैं इस साल भर की फाइल में |   वैसे अभी दो महीने स्कूल की छुट्टियाँ हैं और सितम्बर में फिर से नए सेशन की शुरुआत होगी नई क्लास के साथ | फ़िलहाल मैं खुश हूँ कि मैं भी पी. जी. पास हो गया हूँ |  मेरे पास भी है अब प्ले ग्रुप की डिग्री... :)

Saturday, June 4, 2011

हरा भरा रहे हमारा जहाँ ......

आज विश्व पर्यावरण दिवस है | आज के दिन दुनिया भर में हमारी प्रकृति माँ को सहेजने की बात की जाती है | वैसे तो हर दिन ही हमें पर्यावरण की रक्षा की बात सोचनी चाहिए  ताकि हमारे साथ साथ पेड़-पौधे , नदियाँ ,पहाड़  कई तरह के जानवर और प्यारे-प्यारे पक्षी सभी सुरक्षित  रहें |  आज  आप सबके लिए मेरी  यह  ड्राइंग.........!   


खिला  रहे प्रकृति माँ का आंगन  

Monday, May 30, 2011

मेरा आर्ट वर्क.....

मेरी इस बुक में पहले से कई चित्र बने हुए हैं | बस उनमे रंग भरना  होता है |   इसलिए यह मेरे लिए बहुत आसान है | मुझे इन चित्रों में  रंग भरने में बड़ा अच्छा लग रहा है और मैं अच्छे से ब्रश चलाना सीख रहा हूँ |  














Saturday, May 14, 2011

एक अंगूठे का कमाल ....!

बहुत आसन है यह ड्राइंग......... एक अंगूठे को कलर लगाकर कई सारी ड्राइंग बना सकते हैं | यह देखिये मैंने भी कुछ ड्राइंग बनाये हैं | 

एपल ट्री ....

कैटरपिलर

 फ्लॉवर .......



Thursday, March 10, 2011

कुछ डिजिटल ड्राइंग....!

अब  मुझे कुछ  बेसिक शेप्स  बनाना  आ  गया है |  मुझे  सर्कल  और स्क्वायर सब पता है |  मैने  पेन्ट  ब्रश  मे    कुछ  डिजिटल ड्राइंग बनाई हैं  इन शेप्स को लेकर .......... देखिए कैसी हैं ...?



एरोप्लेन  लगता है ना.....




सुंदर सा छोटा सा घर ...

मछली रानी.....

                     हमारा प्यारा तिरंगा 


Monday, February 14, 2011

प्यार के दिन की प्यारी क्लास .......


यूं  तो हर दिन ही प्यार से रहने के लिए होता है पर वैलेन्टाइन डे को खास तौर पर प्यार के दिन के रूप में मनाया जाता है | वैसे मेरे लिए यह दिन बहुत खास रहा क्योंकि आज के दिन स्कूल में हमारी खास क्लास हुई |

हम सब बच्चों ने अपने अपने ममा पापा  के लिए सुंदर कार्ड्स बनाये | कुछ क्राफ्ट वर्क भी किये | मुझे आज पहली बार ही इस दिन के बारे में पता चला | मैं अपने सारे क्लास फ्रेंड्स के लिए गिफ्ट लेकर गया | वो सब भी मेरे लिए गिफ्ट लाये | हमारी टीचर  मिस मैलिनी ने भी  हम सब बच्चों को गिफ्ट दिया | उनकी मदद से ही हम सबने क्राफ्ट वर्क किया |




मेरे दोस्त मनराज का गिफ्ट......
 
 टीचर मिस मैलिनी ने दी यह हार्ट शेप कुकी.....


 ब्रांडन  ने दी है यह क्यूट रैबिट चोकलेट ...... 

ममा पापा के लिए बनाया गिफ्ट ....... और कार्ड



बहुत सारे गिफ्ट्स मिले हैं .....इसलिए आप  सबके  साथ भी बाँट रहा हूं.......ढेर सारी शुभकामनाओं के साथ....


Monday, December 6, 2010

रंग बिरंगी तितलियाँ ...!

रंग-बिरंगे फूलों के साथ रहने वाली तितलियाँ भी बहुत सुंदर होती हैं  | तितलियाँ कई तरह की  और कई आकर की होती हैं | मुझे यह समझाने के लिए कुछ समय पहले मेरी एक खास क्लास लगाई गयी और मुझे बटरफ्लाई गार्डन ले जाया गया | वहां कई तरह  की  बटरफ्लाईज थीं | बहुत सुंदर और कलरफुल | मैंने सभी तितलियों को बहुत करीब से देखा | एक बार तो एक बटरफ्लाई मेरे हाथ पर भी आकर बैठी | ममा के हाथ पर तो कई बार तितली रानी आई और बैठ गयी | इनडोर बने इस बटरफ्लाई गार्डन में सभी तितलियाँ बहुत फ्रेंडली थी | मुझे तो तितलियों की यह रंग बिरंगी दुनिया बहुत अच्छी लगी ........... आप भी देखिये आपको भी ज़रूर पसंद आएंगी ......

कितनी सुंदर.......


आराम से बैठी यह तितली रानी.......



तीन रंगों से सजी सुंदर तितली ......
 

ये तितली वहां सबसे बड़ी थी ........ है ना थोड़ी अलग  


ममा के हाथ पर आई ...... बटरफ्लाई

ममा के हाथ पर दूसरी तितली .....



अरे ये फ्रूट्स भी खाती हैं......



इन्हें देखिये उड़ने को तैयार ..........




 और  फिर....... मेरी हथेली पर भी आई...... बटरफ्लाई ...