चैतन्य शर्मा

My photo
मैं चैतन्य, 17 साल का हूँ | मैं कॉलेज में पढ़ता हूँ | यह ब्लॉग 15 साल पहले मेरी माँ डॉ. मोनिका शर्मा ने बनाया था । अब मैं खुद अपने पोस्ट मेरे इस ब्लॉग पर शेयर करता हूँ ।
Showing posts with label Chaitanya Sharma. Show all posts
Showing posts with label Chaitanya Sharma. Show all posts

Sunday, February 11, 2018

My first canvas painting

Chaitanya - Mom, how is my first canvas painting ?
Mamma - Very nice....But these two BIG BIRDS ???? I mean they are CUTE but ...they are too big.... Vaise bahut sweet bhi hain ... but they look odd 🤔
Chaitanya - Oh ! these two in top right ????? They are EAGLES 😎😎
Mamma - Hunnnn ( and thinking that....Kya Ajab-Gajab imagination hai 
 

🙃

Monday, February 5, 2018

Cartoony Communications :)

 click on the image 👆

Chaitanya Sharma's Cartoony Communications :)
---------------------------------

Classmate :- Chaitanya.... do you have any electronic gadgets like- I pad, smart phone, virtual games...... of your own.

Chaitanya :- No 

Classmate :- (Shocked) 😱😱😱....How do you survive !

Chaitanya :- You have all these smart gadgets.....How do youuuuuuuuu......Survive  😁😎😁😎😁😎

Thursday, December 18, 2014

My Superheroes

I Love Transformers..... My Superheroes




Saturday, November 22, 2014

कच्चे पक्के रंग






चैतन्य
तुम्हारे साथ ने गतिशील
बना रखा है 

मेरे भी मन और जीवन को
तुमने आँगन में 

बिखेरे हैं कुछ कच्चे पक्के रंग
जो हर दिन नया 

रचने का मार्ग सुझाते हैं
और मेरे कदम 

तुम्हारा हाथ थामे
क्षितिज तक 

चलने का हौसला पाते हैं........

हैप्पी बर्थ डे चैतन्य 

                                  मां 

Monday, November 5, 2012

खेलूँ अपनी परछाई से .....

मुझे अपनी परछाई से खेलना बहुत भाता है | खूब मस्ती करता हूँ अपनी शेडो के साथ | मैं बहुत हैरान हो जाता हूँ कि कैसे मेरे पोज बदलने से मेरी परछाई का पोज भी बदल जाता है | आज कुछ फोटो यूँ ही अपनी परछाई के साथ खेलते हुए  |

खिली धूप में
..

थोड़ा इस एंगल  से

एक पांव उठाकर देखूं.....

  थोड़ा झुककर देखा जाये

कुछ इस तरह भी.......

सीधे सीधे चलूँ तो.....

हाथ ऊपर करके देखता हूँ.....

शेडो का साइड व्यू भी तो देखूँ 
मेरे ये फोटो  मुझे बिना बताये ही क्लिक किये गए हैं |  मैं तो अपनी परछाई से खेलने में खोया हुआ था  :) 

Wednesday, October 31, 2012

मजेदार त्योंहार ...हेलोवीन

दुनिया भर में कई सारे त्योंहार मनाये जाते हैं | कुछ त्योंहार थोड़े हटकर होते हैं | ऐसा एक फेस्टिवल हेलोवीन भी है | जिसमें सभी लोग कुछ हटकर कॉस्टयूम पहनते हैं | अधिकतर लोग डरावने कॉस्टयूम पहनकर ट्रीट मांगते नज़र आते हैं | मैंने इस बार अपना फेवरेट पावर रेंज़र कॉस्टयूम पहना | 

मैं ही हूँ ....

स्कूल में फ्रेंड्स के साथ 



सभी  कुछ स्पेशल बनकर आये स्कूल 

हेलोवीन गुडी बैग 

पावर रेंजर पोज 

Monday, October 29, 2012

हँसता-मुस्कुराता पेड़

मुझे हंसते  मुस्कुराते रहना  बहुत पसंद है | तभी तो मेरी ड्राइंग्स भी हंसती -मुस्कुराती हैं | आज देखिये एक स्माइलिंग ट्री......





हम सबकी कोशिशें और पर्यावरण की रक्षा की सोच हर पेड़ को ऐसी ही मुस्कराहट दे सकती है | कितने अच्छे लगते हैं ना  हरे भरे पेड़-पौधे  :)

Tuesday, October 23, 2012

हे राम



















आप सभी को विजयादशमी की हार्दिक मंगलकामनाएं । प्रभु राम को नमन .......

Thursday, October 4, 2012

पन्नों पर प्रकृति के रंग

आजकल यहाँ सतरंगी मौसम छाया है । पेड़ों  के पत्ते रंग बदल रहे हैं । पतझड़ का मौसम है तो लाल पीले रंग के पत्ते पेड़ों पर बहुत सुंदर लग रहे हैं । मैं भी कुछ पत्ते चुन लाया हूँ  और उन्हें पन्नों पर सजाया है ।  आप देखें और पहचानें कि क्या बना है ? 



















Tuesday, September 18, 2012

ब्लॉगर ,गिटारिस्ट और क्रिकेटर बप्पा

वैसे तो गणपति बप्पा सब कुछ कर सकते हैं । उनका तो हर रूप ही हम सबको लुभाता है । आज देखिये मेरे ये कलरिंग पेजेस जिनमें गणपति जी कम्प्यूटर पर काम कर रहे हैं,  क्रिकेट खेल रहे हैं और गिटार भी बजा रहे हैं । मुझे इन्हें कलर करने में बड़ा मज़ा आया क्योंकि ये सब काम मुझे भी बहुत पसंद हैं ।  

शायद ब्लॉग्गिंग में व्यस्त हैं .....हाइटेक  बप्पा 

क्रिकेटर गणपति .. स्पोर्टी  बप्पा 

गणपति गिटारिस्ट ....स्टाइलिश बप्पा 


आप सबको गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनायें और गणपति बप्पा को हम सबकी ओर से  हैप्पी बर्थ डे 

Thursday, September 13, 2012

हमारी प्यारी भाषा हिंदी

हिंदी हमारी अपनी भाषा है । हमारी पहचान है । इसे बोलना-लिखना और इसके मान को बनाये रखना हम सबकी जिम्मेदारी  है ।
मैं भी हिंदी लिखना सीख रहा हूँ । यहाँ स्कूल में हिंदी नहीं पढ़ाते इसीलिए जब तक मैं भारत नहीं लौट आता माँ मुझे हिंदी लिखना -पढना और अच्छे से बोलना भी, घर पर ही सिखा रही हैं । अब तक मैं हिदीं के सभी अक्षर लिखना सीख गया हूँ । आजकल छोटे-छोटे बिना मात्रा  वाले शब्द भी लिख रहा हूँ । अब बारहखड़ी सीखने की तैयारी  है ।

हिंदी के अक्षर जो मैं लिख लेता हूँ ......

बिना मात्रा के शब्द लिखना सीख गया हूँ ....

मेरे लिखे कुछ शब्द 

Thursday, September 6, 2012

समन्दर किनारे से ...

ये शी-शेल्स मैं कुछ दिनों पहले बीच से चुन कर लाया था 

बीच ---- एक ड्राइंग