चैतन्य शर्मा

My photo
मैं चैतन्य, 17 साल का हूँ | मैं कॉलेज में पढ़ता हूँ | यह ब्लॉग 15 साल पहले मेरी माँ डॉ. मोनिका शर्मा ने बनाया था । अब मैं खुद अपने पोस्ट मेरे इस ब्लॉग पर शेयर करता हूँ ।
Showing posts with label मौसम के रंग. Show all posts
Showing posts with label मौसम के रंग. Show all posts

Thursday, October 4, 2012

पन्नों पर प्रकृति के रंग

आजकल यहाँ सतरंगी मौसम छाया है । पेड़ों  के पत्ते रंग बदल रहे हैं । पतझड़ का मौसम है तो लाल पीले रंग के पत्ते पेड़ों पर बहुत सुंदर लग रहे हैं । मैं भी कुछ पत्ते चुन लाया हूँ  और उन्हें पन्नों पर सजाया है ।  आप देखें और पहचानें कि क्या बना है ? 



















Wednesday, January 18, 2012

छुट्टियाँ ख़त्म, स्कूल शुरू, मौसम का हाल

विंटर वेकेशन ख़त्म, स्कूल और ब्लॉग्गिंग फिर शुरू ।  अबकी बार  अपने देश का यह ट्रिप बहुत अच्छा और मजेदार रहा । मैंने अपनी छुट्टियाँ जयपुर और मुंबई में बिताईं । वैसे इतना  समय घूमने -फिरने, मस्ती करने में बिताने के बाद अब  स्कूल जाने में थोड़ा आलस भी आ रहा है । सबसे ज्यादा बेहाल कर रहा है यहाँ का मौसम । कड़ाके की ठण्ड पड़ रही है । आज का टेम्प्रेचर -35 डिग्री है । सुबह-सुबह स्कूल जाने के लिए पूरी तैयारी  से निकलना पड़ता है । 

मैं ही हूँ.... चैतन्य 

स्कूल के लिए निकला हूँ.....

देखिये ज़रा सुबह का चाँद .....

नन्हे पौधे बड़े परेशान....
पेड़ों का भी बुरा है हाल .... 


 कार या घर में ही आराम  है .....बस ..!  

Sunday, October 23, 2011

फिर आया सतरंगी मौसम.....!

पतझड़ का मौसम यानि की फ़ॉल सीज़न सच में बड़ा सुंदर होता है | सभी पेड़ पौधे कई रंगों से रंग जाते है | पत्तों के रंग बहुत सुंदर लगते हैं इस समय | मुझे सूखी पत्तियों के ढेर में खेलना बहुत अच्छा लगता है | आप भी देखिये  फ़ॉल के रंग .....प्रकृति के रंग......! 






Monday, February 21, 2011

सुन्दर सफेद चमकते पेड़ .......!




 -30 डिग्री  तापमान और सुबह सुबह स्कूल जाना |  बस .... बाकी तो आप सब लोग समझ ही सकते हैं | अपने देश में  बसन्त के आते ही मौसम अच्छा हो गया पर जहाँ मैं हूँ अभी कुछ महीने   यही हाल रहने वाला है |  वैसे आज मैं आप सबको इस ठंडे मौसम की सैर पर ले जाने वाला हूँ | बर्फ गिरने से पेड़    बहुत सुन्दर हो गए हैं | चारों  तरफ सुन्दर सफेद चमकते  पेड़   दिख रहे  हैं | तो फिर चलिए मेरे साथ ............. 




चले आइए मेरे साथ....



 आप आ रहे हैं ना......


पत्तियों की जगह बर्फ ने ली....


सफेद पेड़ हैं कितने सुन्दर ....


हैं ना.....


इसे भी देखिए .....


बहुत सुन्दर दिख रहे हैं बर्फ ढके पेड़ .....  



यह नज़ारा देखिए ज़रा ...... 


अब मुझे बहुत ठण्ड लग रही है ........... फिर हाजिर होता हूँ .........कुछ  नई  बातों और शरारतों के साथ ..........


Monday, February 7, 2011

आया बसंत ...छाया बसंत...!

माँ शारदे को नमन ......



आया बसंत ....हर पत्ते ने बदला रंग.....  

बसंत की मस्ती.......


आह  बसंत .... वाह  बसंत.......


आप सभी को बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनायें ......


Thursday, November 18, 2010

हर तरफ...बर्फ ही बर्फ...!





अरे आप रुकिए.... जाइए नहीं ... यह मैं ही हूं चैतन्य | अभी-अभी स्कूल से आया हूं पर गाड़ी से बहार निकलने का मन नहीं कर रहा है क्योंकि चारों तरफ स्नो ही स्नो है | इस वक्त गाड़ी के बाहर का टेम्प्रेचर  -14 डिग्री है |   क्योंकि इस सीज़न की पहली स्नो आ पहुंची है |  अब कुछ महीने यहाँ ऐसा ही हाल रहेगा | मुझे भी आजकल बाहर निकलने से पहले पूरी तरह पैक होकर जाना पड़ता है | सुबह-सुबह स्कूल जाने में बड़ी दिक्कत आती है | सारे पेड़ पौधों पर बर्फ  जम गयी है | पैदल भी बहुत संभलकर चलना पड़ता है..... नहीं तो धपाक होते देर नहीं लगती | आप देखिये सीज़न की  पहली स्नो.......!
नहीं  आना  मुझे बाहर......

बहुत ठण्ड है रे ...


पेड़ों पर भी स्नो ही स्नो.....

देखिये बर्फ से ढकी है कार......


रास्ते के दोनों तरफ... बस बर्फ....



हर तरफ... जमी है स्नो....
बर्फ से ढके हैं क्रिसमस ट्री...


अब मैं अंदर भागता हूं.... बहुत ठण्ड लग रही है | आज के लिए इतना ही..... फिर से स्नो के सुंदर नज़ारे लाऊंगा आप सबके लिए..... अभी तो मैं भी जम रहा हूं....!


Tuesday, September 28, 2010

लाल पीले हो गए पेड़.......!

देखो पेड़ बदल रहे हैं रंग...

पीली-पीली पत्तियां
अरे नहीं नहीं.............! यह सारे पेड़ गुस्से में लाल पीले नहीं हुए हैं | यह सब तो इसलिए हो रहा है क्योंकि मौसम बदल रहा है | मैं आजकल जहाँ रह   रहा हूँ,  वहां  अभी  गर्मियां  ख़त्म  हुई  हैं और अब ठण्ड का  मौसम  आने  वाला  है | और इसी  की  तैयारी  कर  रहे हैं यहाँ के पेड़ पौधे भी | यहाँ  बहुत  ज्यादा  स्नो  गिरती  है  इसलिए  सारे  पेड़ों  के पत्ते  पहले  ही  झड  जाते  हैं |     लेकिन  पत्ते  पूरे  झड़ने  से  पहले  बहुत कलरफुल हो जाते हैं |  आजकल यह बहुत सुंदर दिख रहे हैं | सारे पेड़ पौधे कई रंगों से रंग गए हैं | इनकी पत्तियां रोज़ रंग बदल रहीं हैं | कुछ हरी हैं....कुछ लाल.... कुछ पीली..... न जाने कितने ही रंग आ गए है पेड़ों पर | मुझे यह सब देखकर बहुत अच्छा लग रहा है | पेड़ों पर ज़्यादातर हरे रंग की पत्तियां ही देखने को मिलती हैं ऐसे में यह रंग बिरंगे पेड़-पौधे बड़े प्यारे लग रहे है |


यह पौधे भी कभी हरे थे.......



हर पत्ती बदल रही है रंग........




कुछ पत्तियों ने रंग बदला....कुछ बदलेंगीं

अरे... यह पेड़ कुछ दिन पहले तो हरा था......?

इनका भी रंग बदल गया......!


ये  छोटू पौधे भी हो गए हैं रंग-बिरंगे......

जोर से हिला के देखता हूँ.......?

    देखा कितनी पत्तियां नीचे आ गिरीं..... यह पीली ही हैं भाई.......


चलो...... लाल पत्तियों वाले पेड़ को भी हिलाता हूँ......!

अब कुछ देर आराम......... पीली पत्तियों के बीच


आप मेरे पीछे सुंदर पेड़ को देखें.... मुझे कुछ स्पेशल दिख रहा है......


अरे यह तो नन्हा सा रैबिट है..... मुझे बहुत पसंद है....