चैतन्य शर्मा

My photo
मैं चैतन्य, 17 साल का हूँ | मैं कॉलेज में पढ़ता हूँ | यह ब्लॉग 15 साल पहले मेरी माँ डॉ. मोनिका शर्मा ने बनाया था । अब मैं खुद अपने पोस्ट मेरे इस ब्लॉग पर शेयर करता हूँ ।
Showing posts with label चलें घूमने. Show all posts
Showing posts with label चलें घूमने. Show all posts

Tuesday, August 9, 2011

मैं भी मिला मिकी माउस से.......!

डिज़नीलैंड में  मुझे सबसे अच्छा तब लगा जब मुझे उन कार्टून करेक्टर्स से मिलने का मौका मिला जो मुझे बहुत अच्छे लगते हैं | यह मेरे ट्रिप का सबसे खास और प्यारा  हिस्सा रहा |   माँ पापा को भी बहुत अच्छा लगा  क्योंकि यह उन्होंने ट्रिप मेरे लिए ही प्लान किया था | 


ओह पूह...मेरा फेवरेट .....

प्लूटो और गूफी...... 


कैसल में एक प्रिंसेस भी थीं ......प्रिंसेस ने मुझे प्रिंस चार्मिंग भी कहा  :) 

और यह है डफी....

फिर मैं मिला मिकी और मिनी से.....!

मिनी से मेरे कैप पर ओटोग्राफ भी लिया ......

टाइगर से मिलकर तो बहुत ही अच्छा लगा......!

मैंने बात भी की डोंकी और श्रेक से.........!

और फिर मिला डोनाल्ड डक से.....!

Tuesday, August 2, 2011

डिज़नीलैंड..... एक मैजीकल वर्ल्ड !

डिज़नीलैंड (ओरलेंडो ) बहुत ही मजेदार जगह है | मुझे वहां जाकर बहुत ही अच्छा लगा | मैं वहां पूरे एक हफ्ते रहा और डिज़नीलैंड के सभी पार्क्स में गया | सारे पार्क्स बहुत बड़े हैं ...एक जगह पूरा दिन लग जाता है | मस्ती भरी राइड्स  तो यहाँ खास हम बच्चों के लिए ही बनी हैं | मैं वहां  मैजिक किंगडम, एप्कोट , एनीमल  किंगडम, और यूनिवर्सल  स्टूडियो  गया | यह अपने आप में एक मैजीकल वर्ल्ड है |  

स्वागत .... इस मैजिकल दुनिया में...




कैसल..... बहुत सुंदर है यह ....


मैजिक  किंगडम जहाँ दुनिया के हर देश की गुड़िया हैं ...वो भी नाचती हुईं....

मैं भी रंगा  मिकी माउस के रंग में....

यह देखिये ...मिकी और मिनी....

सुंदर झांकियां ....कार्टून करेक्टर्स की 


वहां  सी वर्ल्ड भी था ....





हमारे प्यारे कई सारे कार्टून करेक्टर्स डिज़नीलैंड में मौजूद थे  | मैं भी उनसे मिला ....... वो अगली पोस्ट में  :)

Thursday, July 28, 2011

समर वेकेशन ट्रिप -1 न्यूयॉर्क .....!

दो हफ्ते बाद मैं फिर अपने ब्लॉग पर आ गया हूँ | छुट्टियाँ चल रही हैं इसलिए इस बार थोड़े लम्बे ट्रिप पर  जाने का प्लान किया | मेरा पहला  पड़ाव रहा न्यूयॉर्क | खूब मज़ा आया | इस शहर में कुछ जगहों के बारे में जाना और जम कर मस्ती की | 










उसके बाद मैं बच्चों की पसंदीदा जगह डिजनीलैंड भी  गया .......  वो अगली पोस्ट में.... : )

Tuesday, July 12, 2011

माँ पापा को घुमाने ले जा रहा हूँ....!

समर टाइम.....फन टाइम 


आजकल स्कूल की छुट्टियाँ चल रही हैं | खूब आराम है | घूमना, खेलना ...देर तक सोना | अब एक लम्बे ट्रिप पर जाने का प्लान बना है .... | 

माँ पापा को घुमाने ले जा रहा हूँ......  :)
अरे सही कह रहा हूँ अगर हम बच्चे ना चाहें तो बड़े कहाँ घूमने जा सकते हैं ...? नहीं ना...! तो अब कुछ दिन ब्लोग्गिं से भी छुट्टी रहेगी | 

 कुछ दिन बाद फिर हाज़िर होता हूँ मेरी अच्छी बातें और शरारतें लेकर ...!

Wednesday, June 8, 2011

एक खास ट्रिप ...!

हाल में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया  गया | उस दिन छुट्टी थी इसलिए मुझे भी घूमने जाने का मौका मिला | अच्छी बात यह रही कि इस बार मुझे नदी, पहाड़, पेड़- पौधे देखकर और वहां खेलकर बहुत अच्छा लगा | सच में प्रकृति के करीब........  जिसकी हर चीज़ सुंदर है ...बस हम सहेज कर रखें तो.....!


मज़ा  आया इस उछल कूद में .....  

ऐसा झूला कम ही मिलता है यहाँ .......

मजेदार रही बोट की सवारी.......

हर तरफ सुंदर नज़ारे ......

बहती नदी के किनारे खेलना ...... बहुत अच्छा लगा 

पानी में पत्थर ....और छपाक 

मजेदार रहा मेरा ये ट्रिप.......आपको कैसा लगा...?

Monday, February 21, 2011

सुन्दर सफेद चमकते पेड़ .......!




 -30 डिग्री  तापमान और सुबह सुबह स्कूल जाना |  बस .... बाकी तो आप सब लोग समझ ही सकते हैं | अपने देश में  बसन्त के आते ही मौसम अच्छा हो गया पर जहाँ मैं हूँ अभी कुछ महीने   यही हाल रहने वाला है |  वैसे आज मैं आप सबको इस ठंडे मौसम की सैर पर ले जाने वाला हूँ | बर्फ गिरने से पेड़    बहुत सुन्दर हो गए हैं | चारों  तरफ सुन्दर सफेद चमकते  पेड़   दिख रहे  हैं | तो फिर चलिए मेरे साथ ............. 




चले आइए मेरे साथ....



 आप आ रहे हैं ना......


पत्तियों की जगह बर्फ ने ली....


सफेद पेड़ हैं कितने सुन्दर ....


हैं ना.....


इसे भी देखिए .....


बहुत सुन्दर दिख रहे हैं बर्फ ढके पेड़ .....  



यह नज़ारा देखिए ज़रा ...... 


अब मुझे बहुत ठण्ड लग रही है ........... फिर हाजिर होता हूँ .........कुछ  नई  बातों और शरारतों के साथ ..........


Wednesday, February 2, 2011

फन राइड्स की मस्ती....!



कुछ समय पहले मुझे एड्मिन्टन जाने को मिला और वहां के मॉल में  जम  कर  मस्ती की | इस मॉल का नाम 'वेस्ट एड्मिन्टन'  मॉल है  जो दुनिया कुछ चुनिन्दा  सबसे  बड़े  मॉल्स  में से एक है | मुझे वहां के फन राइड्स बहुत  अच्छे  लगे | आप  भी  देखिये  कुछ तस्वीरें..... 




जम के बैठो ...




आसमान की सैर ....


कितना क्यूट ट्रेक्टर .....



मेरी गाड़ी तो अटक ही गयी......



डरने की कोई बात नहीं फ्रोगी.....




मैं हूं बिल्कुल तैयार .....

Thursday, November 18, 2010

हर तरफ...बर्फ ही बर्फ...!





अरे आप रुकिए.... जाइए नहीं ... यह मैं ही हूं चैतन्य | अभी-अभी स्कूल से आया हूं पर गाड़ी से बहार निकलने का मन नहीं कर रहा है क्योंकि चारों तरफ स्नो ही स्नो है | इस वक्त गाड़ी के बाहर का टेम्प्रेचर  -14 डिग्री है |   क्योंकि इस सीज़न की पहली स्नो आ पहुंची है |  अब कुछ महीने यहाँ ऐसा ही हाल रहेगा | मुझे भी आजकल बाहर निकलने से पहले पूरी तरह पैक होकर जाना पड़ता है | सुबह-सुबह स्कूल जाने में बड़ी दिक्कत आती है | सारे पेड़ पौधों पर बर्फ  जम गयी है | पैदल भी बहुत संभलकर चलना पड़ता है..... नहीं तो धपाक होते देर नहीं लगती | आप देखिये सीज़न की  पहली स्नो.......!
नहीं  आना  मुझे बाहर......

बहुत ठण्ड है रे ...


पेड़ों पर भी स्नो ही स्नो.....

देखिये बर्फ से ढकी है कार......


रास्ते के दोनों तरफ... बस बर्फ....



हर तरफ... जमी है स्नो....
बर्फ से ढके हैं क्रिसमस ट्री...


अब मैं अंदर भागता हूं.... बहुत ठण्ड लग रही है | आज के लिए इतना ही..... फिर से स्नो के सुंदर नज़ारे लाऊंगा आप सबके लिए..... अभी तो मैं भी जम रहा हूं....!