चैतन्य शर्मा

My photo
मैं चैतन्य, 17 साल का हूँ | मैं कॉलेज में पढ़ता हूँ | यह ब्लॉग 15 साल पहले मेरी माँ डॉ. मोनिका शर्मा ने बनाया था । अब मैं खुद अपने पोस्ट मेरे इस ब्लॉग पर शेयर करता हूँ ।
Showing posts with label छुट्टियाँ. Show all posts
Showing posts with label छुट्टियाँ. Show all posts

Tuesday, June 26, 2012

Summer Time.... Fun Time

 आजकल मैं जहाँ रह रहा हूँ वहां गर्मी के मौसम का सभी इंतजार करते हैं । अभी वहां समर टाइम आ पहुंचा है । अब कुछ दिन भारी भरकम  ऊनी कपडे भी नहीं पहनने होंगें । मेरी  स्कूल की भी छुट्टियाँ शुरू हो गयी हैं । इस साल मेरा प्रीस्कूल पूरा हो गया । समर वेकेशन के पहले हमारे स्कूल में ग्रेजुएशन पार्टी भी बहुत धूमधाम से हुई । उसकी बात अगली पोस्ट में  :) अभी तो छुट्टियों में  खूब  मस्ती करने की प्लानिंग जारी है । 

आह ....खिली धूप , खुला आसमान 

Thursday, July 28, 2011

समर वेकेशन ट्रिप -1 न्यूयॉर्क .....!

दो हफ्ते बाद मैं फिर अपने ब्लॉग पर आ गया हूँ | छुट्टियाँ चल रही हैं इसलिए इस बार थोड़े लम्बे ट्रिप पर  जाने का प्लान किया | मेरा पहला  पड़ाव रहा न्यूयॉर्क | खूब मज़ा आया | इस शहर में कुछ जगहों के बारे में जाना और जम कर मस्ती की | 










उसके बाद मैं बच्चों की पसंदीदा जगह डिजनीलैंड भी  गया .......  वो अगली पोस्ट में.... : )

Tuesday, July 12, 2011

माँ पापा को घुमाने ले जा रहा हूँ....!

समर टाइम.....फन टाइम 


आजकल स्कूल की छुट्टियाँ चल रही हैं | खूब आराम है | घूमना, खेलना ...देर तक सोना | अब एक लम्बे ट्रिप पर जाने का प्लान बना है .... | 

माँ पापा को घुमाने ले जा रहा हूँ......  :)
अरे सही कह रहा हूँ अगर हम बच्चे ना चाहें तो बड़े कहाँ घूमने जा सकते हैं ...? नहीं ना...! तो अब कुछ दिन ब्लोग्गिं से भी छुट्टी रहेगी | 

 कुछ दिन बाद फिर हाज़िर होता हूँ मेरी अच्छी बातें और शरारतें लेकर ...!

Monday, June 27, 2011

आह छुट्टियाँ वाह छुट्टियाँ........!

मेरा बेस्ट फ्रेंड ...एकम 
आज से मेरे समर वेकेशन शुरू हुए हैं | मेरे सभी नन्हें ब्लॉगर साथी कई दिनों से छुट्टियाँ मना रहे हैं ....... अब जाकर मेरी  छुट्टियाँ हुईं  हैं | घूमने और मस्ती करने का समय आया है | हमारी छुटियाँ होने से पहले स्कूल की पिकनिक भी हुई | हम सब बच्चों ने जम कर एन्जॉय किया | 


मज़ा आया अपनी शेडो के साथ खेलकर .....


सारे फ्रेंड्स ने की मस्ती.....

मेरी दोस्त ...एमा 

मजेदार रही पिकनिक .....अब छुट्टियाँ शुरू