चैतन्य शर्मा

My photo
मैं चैतन्य, 17 साल का हूँ | मैं कॉलेज में पढ़ता हूँ | यह ब्लॉग 15 साल पहले मेरी माँ डॉ. मोनिका शर्मा ने बनाया था । अब मैं खुद अपने पोस्ट मेरे इस ब्लॉग पर शेयर करता हूँ ।
Showing posts with label Snow. Show all posts
Showing posts with label Snow. Show all posts

Wednesday, January 9, 2013

आह ठंडी ......वाह ठंडी


सर्दी की बात तो आजकल सभी कर रहे हैं ।  इसीलिए आप सब अपने इस नन्हे  दोस्त के हालचाल भी जान लीजिये । छुट्टियाँ ख़त्म  हो गयीं हैं और स्कूल अब शुरू हुए हैं । घर के बाहर का टेम्प्रेचर माइनस  में है । चारों तरफ बर्फ ही बर्फ है । कुछ इस तरह से गुजारा  हो रहा है |




सब कुछ बर्फ से ढका है 

पहचानिए तो 

यहाँ आइस स्कल्पचर्स  भी बन रहे हैं 
पेड़ों पर पत्तियां नहीं बर्फ जमी  है 
स्नो है तो क्या खेलना थोड़े ही रुकता है 

Monday, February 21, 2011

सुन्दर सफेद चमकते पेड़ .......!




 -30 डिग्री  तापमान और सुबह सुबह स्कूल जाना |  बस .... बाकी तो आप सब लोग समझ ही सकते हैं | अपने देश में  बसन्त के आते ही मौसम अच्छा हो गया पर जहाँ मैं हूँ अभी कुछ महीने   यही हाल रहने वाला है |  वैसे आज मैं आप सबको इस ठंडे मौसम की सैर पर ले जाने वाला हूँ | बर्फ गिरने से पेड़    बहुत सुन्दर हो गए हैं | चारों  तरफ सुन्दर सफेद चमकते  पेड़   दिख रहे  हैं | तो फिर चलिए मेरे साथ ............. 




चले आइए मेरे साथ....



 आप आ रहे हैं ना......


पत्तियों की जगह बर्फ ने ली....


सफेद पेड़ हैं कितने सुन्दर ....


हैं ना.....


इसे भी देखिए .....


बहुत सुन्दर दिख रहे हैं बर्फ ढके पेड़ .....  



यह नज़ारा देखिए ज़रा ...... 


अब मुझे बहुत ठण्ड लग रही है ........... फिर हाजिर होता हूँ .........कुछ  नई  बातों और शरारतों के साथ ..........


Thursday, November 18, 2010

हर तरफ...बर्फ ही बर्फ...!





अरे आप रुकिए.... जाइए नहीं ... यह मैं ही हूं चैतन्य | अभी-अभी स्कूल से आया हूं पर गाड़ी से बहार निकलने का मन नहीं कर रहा है क्योंकि चारों तरफ स्नो ही स्नो है | इस वक्त गाड़ी के बाहर का टेम्प्रेचर  -14 डिग्री है |   क्योंकि इस सीज़न की पहली स्नो आ पहुंची है |  अब कुछ महीने यहाँ ऐसा ही हाल रहेगा | मुझे भी आजकल बाहर निकलने से पहले पूरी तरह पैक होकर जाना पड़ता है | सुबह-सुबह स्कूल जाने में बड़ी दिक्कत आती है | सारे पेड़ पौधों पर बर्फ  जम गयी है | पैदल भी बहुत संभलकर चलना पड़ता है..... नहीं तो धपाक होते देर नहीं लगती | आप देखिये सीज़न की  पहली स्नो.......!
नहीं  आना  मुझे बाहर......

बहुत ठण्ड है रे ...


पेड़ों पर भी स्नो ही स्नो.....

देखिये बर्फ से ढकी है कार......


रास्ते के दोनों तरफ... बस बर्फ....



हर तरफ... जमी है स्नो....
बर्फ से ढके हैं क्रिसमस ट्री...


अब मैं अंदर भागता हूं.... बहुत ठण्ड लग रही है | आज के लिए इतना ही..... फिर से स्नो के सुंदर नज़ारे लाऊंगा आप सबके लिए..... अभी तो मैं भी जम रहा हूं....!