चैतन्य शर्मा

My photo
मैं चैतन्य, 17 साल का हूँ | मैं कॉलेज में पढ़ता हूँ | यह ब्लॉग 15 साल पहले मेरी माँ डॉ. मोनिका शर्मा ने बनाया था । अब मैं खुद अपने पोस्ट मेरे इस ब्लॉग पर शेयर करता हूँ ।
Showing posts with label फोटोग्राफी. Show all posts
Showing posts with label फोटोग्राफी. Show all posts

Sunday, February 10, 2013

फोटोग्राफी से यूँ बचें

हम बच्चों के फोटो लेना सबको अच्छा लगता है | मेरी माँ भी अक्सर मेरे फोटो लेती रहतीं  हैं | कभी कभी हम बच्चे भी चाहते नहीं कि हमारी फोटो लीं जाएँ | हम क्लिक क्लिक से बचने के रास्ते ढूंढते हैं | तो मेरे नन्हें दोस्त इन तरीकों से बच सकते हैं | मेरे आजमाए हुए रास्ते जो आपको फोटोग्राफी से बचा सकते हैं | तो जब कोई फोटो लेने लगे .......

एकदम फ़िल्मी सा पोज़ बनाइये ....फोटोग्राफर फ़ोर्स नहीं करेंगें 

गुस्सा दिखाइए ....फोटोग्राफी  बंद 

लुक हियर , स्माइल .....सुनिए ही मत .......

ले लो भई...... ये भी क्लिक- क्लिक से बचाएगा  

जहाँ पोज़ करने को कहा जाय उसी के पीछे छुप जाएँ 

एक्सप्रेशन लेस हो जाएँ .... स्कोप ही न दें दूसरा क्लिक करने का 
फोटोग्राफर बहुत परेशान करें तो ये पोज़ ठीक रहेगा 

 सीधा साधा बच्चा बनकर पोज़ करें....कहने पर भी पोज़ न बदलें 

खुद में ही खो जाएँ  तो.......नो फोटोग्राफी 

फिर भी न मानें तो ....कैमरा लें, खुद ही फोटोग्राफी करने लगें