चैतन्य शर्मा
- Chaitanya Sharma
- मैं चैतन्य, 17 साल का हूँ | मैं कॉलेज में पढ़ता हूँ | यह ब्लॉग 15 साल पहले मेरी माँ डॉ. मोनिका शर्मा ने बनाया था । अब मैं खुद अपने पोस्ट मेरे इस ब्लॉग पर शेयर करता हूँ ।
Sunday, July 27, 2014
Monday, July 21, 2014
Saturday, July 12, 2014
प्यारी गिलहरी
एक गिलहरी प्यारी प्यारी
भाग भाग के आती
अपने मुंह में दबा छुपा के
कितना कुछ वो लाती
झबरी पूंछ, देह पर धारी
चौकन्नी सी फिरती
उछल कूद करती वो हरदम
हंसी ख़ुशी से रहती
पकड़ हाथ में दाना चुग्गा
बैठ प्यार से खाती
हम जो उसको पास बुलाएँ
कितना वो शरमाती
घास फूस, धागों को चुनकर
अपना घर वो बनाती
तिनके, सूखे पत्ते लाकर
घर को खूब सजाती
प्यारी प्यारी एक गिलहरी
कितना कुछ है सिखाती
करती रहती काम हमेशा
भाग भाग के आती
अपने मुंह में दबा छुपा के
कितना कुछ वो लाती
झबरी पूंछ, देह पर धारी
चौकन्नी सी फिरती
उछल कूद करती वो हरदम
हंसी ख़ुशी से रहती
पकड़ हाथ में दाना चुग्गा
बैठ प्यार से खाती
हम जो उसको पास बुलाएँ
कितना वो शरमाती
घास फूस, धागों को चुनकर
अपना घर वो बनाती
तिनके, सूखे पत्ते लाकर
घर को खूब सजाती
प्यारी प्यारी एक गिलहरी
कितना कुछ है सिखाती
करती रहती काम हमेशा
Tuesday, July 1, 2014
Friday, June 13, 2014
Tuesday, May 20, 2014
Trip To Zoo
छुट्टियां चल रही हैं । मैं भी खूब एन्जॉय कर रहा हूँ । मैं इन छुट्टियों मैं कनाडा में हूँ । यहाँ पर ज़ू जाकर खूब मज़ा आया । कितने सारे जानवर देखे और उनके बारे में जाना ।
| @ Edmonton Zoo (Canada ) |
| कई तरह के उल्लू थे वहां ...इन्हें देख बड़ा अच्छा लगा |
| कुछ मंकी ट्रिक्स मेरे भी |
| मैंने पोज़ तो दिया हाथीजी ने मुंह फेर लिया |
| कंगारू ...इन्हें मैंने पहली बार देखा |
| क्लिक के लिए दोनों तैयार .... ज़ेबरा को थैंक्स |
| फॉक्स भी देखी |
| ध्यान देखा और समझा ...... |
| अब तो मैं पढ़ सकता हूँ ..... और समझ भी |
Saturday, May 10, 2014
Friday, April 18, 2014
Saturday, February 8, 2014
My Drawings - Small Story
कागज़ पेंसिल उठाकर कुछ न कुछ लिखना और ड्रा करना मुझे बहुत अच्छा लगता है । कल यूँ ही मैंने ये फ्री हैण्ड ड्राइंग बनाये हैं और ये कहानी भी लिखी है । मैंने ये कहानी अपने बारे में ही लिखी है । ये मेरी पहली स्टोरी है
Once a opon a time when it was my birthday when i was a baby and when i was one year old i had lot of fun, :)
| Pen |
| Jar |
| Duck |
Tuesday, January 14, 2014
कवर पेज पर मेरे रंग
जीवन मैग के कवर पेज पर मेरे रंगों को जगह मिली है । इस ई मैगज़ीन में छपी आर्यन कुमार की एक कविता के साथ मेरी एक ड्राइंग भी को शामिल किया गया है ।
जीवन मैग एक खास तरह की पत्रिका है जिसे स्टूडेंट्स मिलकर निकालते हैं । मैं भी इससे जुड़कर खुश हूँ क्योंकि इसमें लिखने वाले और इसके प्रकाशन से जुड़ी टीम बहुत स्पेशल है । इस लिंक पर http://www.jeevanmag.tk/ जीवन मैग के बारे में जाना जा सकता है ।





