चैतन्य शर्मा

My photo
मैं चैतन्य, 17 साल का हूँ | मैं कॉलेज में पढ़ता हूँ | यह ब्लॉग 15 साल पहले मेरी माँ डॉ. मोनिका शर्मा ने बनाया था । अब मैं खुद अपने पोस्ट मेरे इस ब्लॉग पर शेयर करता हूँ ।
Showing posts with label प्रकृति माँ. Show all posts
Showing posts with label प्रकृति माँ. Show all posts

Sunday, March 13, 2011

हे प्रकृति माँ रूठो ना.......!


मत रूठो  हे  धरती   माता 
तुम  तो हो  जीवन की दाता

तेरा आँचल सब कुछ देता 
हमसे  नहीं कभी कुछ लेता  

 तेरी गोदी  घर हम सबका
इसमें जोड़ें तिनका तिनका  

तुमसे ही यह सृष्टि रची है
फिर क्यूँ उथलपुथल मची है.

क्षमा करो  माँ .... यूँ कहर बन टूटो ना ...
हे प्रकृति माँ रूठो ना..... हे प्रकृति माँ रूठो ना....


यह पंक्तियाँ मेरी ममा ने लिखी हैं.................. भूकंप का दर्द झेल रहे जापानवासियों के साथ हैं हम सबकी हार्दिक संवेदनाएं.......... :(