चैतन्य शर्मा

My photo
मैं चैतन्य, 17 साल का हूँ | मैं कॉलेज में पढ़ता हूँ | यह ब्लॉग 15 साल पहले मेरी माँ डॉ. मोनिका शर्मा ने बनाया था । अब मैं खुद अपने पोस्ट मेरे इस ब्लॉग पर शेयर करता हूँ ।

Wednesday, August 28, 2013

प्यारा प्यारा कान्हा










आप  सभी को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनायें 


Wednesday, August 7, 2013

Special Clicks.... Yes It Is Mumbai :)

मुम्बई शहर के अपने ही रंग हैं । यूँ तो इस शहर को कॉन्क्रीट का जंगल कहा जाता है पर मेरे घर से ये नज़ारा दिखता  है । मेरे घर की  खिड़की  से  ये वॉटरफॉल  दिखते  हैं । इन दिनों बरसात में पहाड़ी पर बादल उतरे रहते हैं , चारों  तरफ हरियाली छाई  हुयी है ……. आप भी देखिये :)








Wednesday, July 31, 2013

पारस मणि के कवर पेज पर

हाल ही में बच्चों के  लिए प्रकाशित राजस्थानी पत्रिका पारस मणि के कवर पेज पर मुझे जगह मिली है | इस पत्रिका में राजस्थानी भाषा में बच्चों के लिए कवितायेँ और कहानियां शामिल हैं |  मुझे अच्छा लगा हम बच्चों के लिए प्रकाशित इस पत्रिका के कवर पर जगह पाकर  | 




Wednesday, July 24, 2013

बारिश की मस्ती...

मुंबई में जम कर  बरसात हो रही है  | ऐसे  में कोई कब तक खिड़की से झांकता रहेगा | स्कूल आते जाते भी पानी में छप छप करना मना है | यूनिफार्म गीली नहीं कर सकते  ना | पर मैंने माँ को मना ही लिया बरसते पानी में  खेलने के लिए  | माँ के साथ मैंने अपने बिल्डिंग के कम्पाउंड में खूब एन्जॉय किया |















Tuesday, July 23, 2013

अब मैं हूँ मुम्बईया

बप्पा ...मेरी एक ड्राइंग 

कुछ समय से माँ पापा चाह रहे थे कि मैं अपने देश में ही पढाई करूं और हम यहीं सेटल हों | बस,  फिर क्या था ? हमने सोचा और चले आये अपने देश, अपने घर | अब मेरा ठिकाना मुम्बई है | कुछ साल कनाडा में बिताने के बाद अब अपने देश में बस जाने की सोची  है  |  मेरा स्कूल भी यहीं शुरू हो गया  है | मैंने यहाँ फर्स्ट क्लास में ज्वाइन किया है | मुझे सब कुछ नया नया और कुछ अलग सा लग रहा है पर बहुत अच्छा भी लग रहा है | माँ पापा तो खुश हैं ही, मैं भी  बहुत खुश  हूँ ....अपने घर, अपने देश लौटकर  :)  

Saturday, July 20, 2013

My Merit Medals

कुछ दिनों पहले मैथ्स की क्लास UC MAS में मुझे KG II लेवल के दो टेस्ट के लिए बैज और मेरिट मेडल्स मिले | मैं बहुत खुश हूँ |







Tuesday, June 18, 2013

हाजिर हूँ जी ....



कुछ दिनों की छुट्टियाँ मनाने के बाद मैं फिर आपके सबके सामने हाजिर हूँ । अब मिलता रहूँगा मेरी अच्छी बातों और शरारतों के साथ :)

Saturday, May 11, 2013

सभी प्यारी-प्यारी माँओं को प्यार


बहुत सारा प्यार 

माँ के लिए  :) 
फिंगर प्रिंट से स्कूल में बनाया कार्ड 

आपसे जुड़े हैं जीवन के रंग 

मुस्कुराती रहो माँ 


आज के इस खास दिन दुनिया की हर माँ को ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं । हैप्पी मदर्स डे  :)

Wednesday, May 8, 2013

बदल गयी मेरी स्माइल

मेरे कुछ दांत चले गए हैं  तो स्माइल भी बदल गयी है | मैं भी इस स्माइल के लिए बार बार आइना देखता हूँ आजकल | पहले तो बहुत चिंता हो गयी थी मुझे । फिर देखा कि मेरी क्लास में सभी साथियों की स्माइल बदल रही है तो बहुत अच्छा लगा । अब मैं  खुश हूँ :) 



इन दिनों 

Monday, May 6, 2013

Some Special Clicks

ज़ू में ऐसा कुछ भी दिखा जिसे देखकर मैं हैरान भी हुआ और  मज़ा भी खूब आया | इन सभी को मैंने रूककर देखा | मुझे ये सब बड़ा इंट्रेस्टिंग लगा | आप भी देखिये | 

खाने की प्लेट इतनी ऊपर 

कछुआ जी, आराम से करो इन्हें प्यार 

हाथी जी , अपना खाना निकाल रहे हैं 

छिपकली जो सिर पर हाथ फेरते ही सो जाती है ...... बस आराम :)  


धूप सेकते पंग्विन 

सोना  और स्ट्रेचिंग साथ साथ 
लट्ठ पकड़ बैठे हैं ये तो