चैतन्य शर्मा

My photo
मैं चैतन्य, 17 साल का हूँ | मैं कॉलेज में पढ़ता हूँ | यह ब्लॉग 15 साल पहले मेरी माँ डॉ. मोनिका शर्मा ने बनाया था । अब मैं खुद अपने पोस्ट मेरे इस ब्लॉग पर शेयर करता हूँ ।
Showing posts with label अल्फाबेट. Show all posts
Showing posts with label अल्फाबेट. Show all posts

Saturday, November 13, 2010

सब उल्टा -पुल्टा लगता है....!

आज बाल दिवस है...... यानि हम बच्चों   का दिन.......मेरे सभी नन्हे दोस्तों को बाल दिवस की शुभकामनाएं...... मेरी इस बाल फोटो के साथ...............  


----------------------------------------------------------


मेरी पढाई की गाड़ी अब चल पड़ी है | काफी मेहनत करनी पड़ रही है | नम्बर्स और एल्फाबेट्स  को समझना और याद रखना मुझे थोड़ा  कन्फयूजिंग लग रहा है  | मुझे कुछ एल्फाबेट और नम्बर्स  उल्टे-पुल्टे लग रहे हैं | ममा पापा मेरे लिए बहुत सी बुक्स भी लेकर आये हैं जिनमें  नम्बर और एल्फाबेट बड़े सुंदर ढंग से समझाए गए हैं...... पर अभी तक तो मैं थोड़ा कन्फ्यूज़  हो रहा हूँ |

  1. नम्बर  7  मुझे अल्फाबेट L लग रहा है......
  2. अल्फाबेट M मुझे W  लगता  है......  पता नहीं क्यों.....
  3. नम्बर 4  मुझे अल्फाबेट A लग रहा है.... 
  4. जीरो मुझे अल्फाबेट O  लग रहा है.......
  5. सिक्स और नाइन में बड़ा कन्फ्यूजन है.... मेरी जगह बदलते ही ये भी बदल जाते है......



नम्बर सिक्स और नाइन में बड़ा कन्फ्यूजन है.......  :(


मैंने सीखा   A   लिखना........



कभी-कभी पेन अलग ही दिशा में घूम जाती है......

समस्याएं तो और भी बहुत आ रहीं हैं | आगे भी आपको बताता रहूँगा.....  पर अभी तक तो सब उल्टा-पुल्टा ही चल रहा है....... :(