चैतन्य शर्मा
- Chaitanya Sharma
- मैं चैतन्य, 17 साल का हूँ | मैं कॉलेज में पढ़ता हूँ | यह ब्लॉग 15 साल पहले मेरी माँ डॉ. मोनिका शर्मा ने बनाया था । अब मैं खुद अपने पोस्ट मेरे इस ब्लॉग पर शेयर करता हूँ ।
Monday, April 11, 2011
Friday, April 8, 2011
कुछ बातें ......!
उनके साथ अचानक पूरा देश उठ खड़ा हुआ | एक बार फिर उन्होंने साबित कर दिया की शांत और सच्चे तरीके से भी कोई लड़ाई लड़ी जा सकती है | आज की पोस्ट में शामिल हैं कुछ बातें अन्ना हजारे और वो जिस बिल को पास करवाने की लड़ाई लड़ रहे हैं उसके के विषय में | यह बातें बच्चों और बड़ों सबको पता होनी चाहियें | यह पोस्ट को मैं आनंद राठौर अंकल के ब्लॉग से लेकर आया हूँ | आप सबके साथ शेयर के लिए ताकि हम सभी इन बातों को जाने | देश में कुछ बदलाव लाने की लड़ाई लड़ रहे इस महान व्यक्तित्व के साथ हम सब हैं |
| पढ़ने के लिए इमेज पर क्लिक करें............... उनकी कोशिश का पहला कदम कामयाब हुआ ........उन्हें सलाम |
Sunday, April 3, 2011
हमारा नया साल.....नवसंवत्सर
| यह ॐ मैंने कलर किया ...... |
नवसंवत्सर हिन्दू नववर्ष है जो हमारे पूरे देश में मनाया जाता है | इस दिन हमारे नए साल की शुरुआत होती है | हर वर्ष चैत्र महीने में नव संवत की शुरुआत होती है | महाराष्ट्र में यह त्योंहार 'गुड़ी पड़वा' कहलाता है | इसी दिन को आँध्रप्रदेश और कर्नाटक में 'उगादी ' के रूप में मनाया जाता है | सभी को उगादी , गुड़ी पड़वा और नववर्ष की मंगलकामनाएं ........
आपके लिए ....हम सबके के लिए..... हमारे पूरे देश के लिए नवसंवत्सर शुभ हो, मंगलमय हो....... यही प्रार्थना है |
Saturday, April 2, 2011
आईला ...बधाइयाँ ...मिठाइयाँ....
![]() |
| अबके तो आ ही गयी ये ट्रोफी ...... |
हम सबकी शुभकामनायें काम कर गयीं हैं और हमारी टीम इंडिया वर्ल्ड कप जीत गयी है...... सभी को ढेर सारी बधाइयाँ और मिठाइयाँ.... आप सबने मेरे ब्लॉग पर आकर टीम इंडिया सेमी फ़ाइनल और फ़ाइनल मैच में शुभकामनायें दीं......आपका सबका दिल से धन्यवाद......
कुमार राधारमण ....बस,कुछ घंटे और। काउंटडाउन शुरू हो चुका है।
काउंटडाउन खत्म और हमारी टीम विजेता ......बधाइयाँ......
Patali the villege ........हमारी भी ढेर सारी शुभकामनाएँ|
सारा सच....nice
थैंक्स
विशाल आज तो छा गए गुरू.
हमारा देश छा गया ...मज़ा आ गया .....धन्यवाद्
amrendra amar आपको भी बधाई
आपका हार्दिक धन्यवाद शुभकामनाएं देने के लिए ....
Anshumala ................हमारी भी शुभकामनाये है टीम के साथ......चैतन्य आप के जैसी मेरी भी एक प्यारी सी बेटी है और कल हम माँ बेटी ने भी खूब मजे किये और इण्डिया इण्डिया के नारे लगाये और झंडे भी फहराए वो भी आप के जैसे ही खूब खुश हो रही थी |
धन्यवाद आपका ..... फ़ाइनल जीतने के बाद तो खूब मजे किये होंगें .....
Sawai Singh Rajpurohit .....हमारी भी शुभकामनाये है टीम के साथ.....चक दे इंडिया
सवाई भैया ...चक दिया इंडिया ने....
दर्शन कौर धनोए.... Good luck ! bete Chetny ? cheeyr's!!!
@दर्शन आंटी .... चीयर्स ....चीयर्स ...
Suman ....badhai dost.......
शिखा कौशिक ....चैतन्य आपको भी बधाई....
शालिनी कौशिक chaitanya aapko bhi bahut bahut shubhkamnayen.
G .N . Shaw ....मै तो ..मैच के दिन था ..पर प्यारी ड्यूटी की वजह से सो गया था ! टीम इंडिया को बधाई !
सुमन आंटी, शिखा दी, शालिनी दी , G. N . Shaw अंकल ..... अब फ़ाइनल जीतने की बधाई .....
Sanjay Bhaskar .......बधाई बधाई बधाई बधाई बधाई बधाई बधाई बधाई बधाई बधाई
संजय भैया ....अब वर्ल्ड कप जीतने की ....बधाइयाँ ....
Manoj कुमार...chak de
पाखी.....चक दे इण्डिया...हुर्रे
Saba Akbar चक दे !
अनुष्का .....क्यूट लग रहे हो ....जीत की मुबारकबाद !
चक दिया ...हुर्रे........ फ़ाइनल जीत की मुबारकबाद .......
अजय कुमार झा...जियो मेरे शेर ..क्या जोरदार तैयारी है उम्म्माह ..
अजय अंकल जियें हमारे शेर .....वर्ल्ड कप ले आये.....
दीनदयाल अंकल .....हमारी भी शुभकामनाएँ...........क्यूट लग रहे हो दोस्त !....
थैंक यू दीनदयाल अंकल.......
Some Unspokan Words ....bahut bahut bahut shubhakaamnaaye.match hum hi jeetnge.....
और हम ही जीत गए...... वाह
Chinmayee ...aaj to jeet ke rahenge....
चिन्मयी........आज तो जीत ही गए.....चिन्मयी.
Manpreet kaur ..........शुभकामनायें हैं ....हवे अ गुड डे !
मनप्रीत दी ...धन्यवाद आपकी शुभकामनाओं के लिए ...
विजय माथुर अंकल ..... ड्राईंग बहुत अच्छी और सुन्दर है.
विजय अंकल ..आपका धन्यवाद...
केवल राम ..... चलो भाई ....जीतना है ...यही कोशिश है धोनी की टीम की ...और हम सब की शुभकामनायें हैं ....!
चलो भाई .....जीतने की कोशिश सफल हुई केवल भैया .....
यशवंत माथुर .... हम भी यही चाहते हैं कि टीम इण्डिया जीते!
हम सबकी चाहत पूरी हुई यशवंत भैया.....
प्रतुल वशिष्ठ ........और हमारी भी शुभ कामनाएँ.
और शुभकामनायें काम आयीं प्रतुल अंकल ...थैंक यू
abhi ......बस रुको यार दो दिन और...उसके बाद तुम्हारे साथ नाचने हम भी आयेंगे यहीं पर...जस्ट वेट फॉर टू मोर डेज :)
चले आइये अभि भैया .....आफ्टर दीज टू डेज़ वी र द विनर्स .....
प्रवीण पाण्डेय...... जीतेंगें हम ही ....चैतन्य
प्रवीण अंकल यही है आपका जीतता हुआ विश्वास .....बहुत बहुत धन्यवाद
आप सबका हार्दिक धन्यवाद साथ बने रहने के लिए....... और ढेर सारी बधाइयाँ ...........
Friday, April 1, 2011
Wednesday, March 30, 2011
चक दिया इंडियायायाया...........बधाइयाँ ....
सेमीफाइनल का सुपर मैच जीतकर हमारी टीम इंडिया वर्ल्ड कप के फ़ाइनल में पहुँच गयी है | चारों ओर ख़ुशी का माहौल है | अब बस एक मैच और ........ और वर्ल्ड कप हमारा................ अबकी बार तो बस जीत ही जाएँ............ वर्ल्ड कप ले ही आये हमारी भारतीय टीम ...... यही इच्छा है ...यही दुआ है.............. करोड़ों दिलों की......
![]() |
| चक दिया इंडिया ...... |
![]() |
| अबके तो बस आ ही जाये...... सेमीफाइनल में जीत की टीम इंडिया ........ आप सबको........हम सबको बधाइयाँ............... |
Tuesday, March 29, 2011
Thursday, March 24, 2011
साफ़ बात अपनी बतलादो.....!
![]() |
| सब हमारे साथ हैं.......... |
मेरी ममा के ब्लॉग पर कहाँ मैं खेलूं चहकूं गाऊं.................? कविता में हम बच्चों की कई सारी बातें हुई | इस कविता में हमारे कई सारे सवाल शामिल थे | मुझे इस बात की ख़ुशी है सभी ने हम बच्चों का साथ दिया है | सभी की टिप्पणियां बड़ी प्यारी हैं और हम सब बच्चों की परेशानी को समझने की बात बताती है |
हमारे ऊपर बात-बात में जो बंदिशें लगती हैं या जो रोक-टोक होती है उसी को लेकर मेरे गीत ब्लॉग वाले सतीश अंकल ने बड़ी प्यारी राह सुझाई है ............ मेरे सभी नन्हे और बड़े दोस्तो मुझे तो यह बहुत पसंद आई है..... आप भी पढ़िए .......
तुमको राह सुझाता हूँ, मैं
पते की बात बताता हूँ मैं
अगर बात न मानी जाये
साफ़ बात अपनी बतलादो
शोर मचाएं जोर जोर से
टोका टाकी कुछ न होगी
घर के हर डिब्बे बर्तन में
चाकलेट रखनी ही होगी
पानी में छप छप करने
की , भी पूरी आजादी होगी
भालू बन्दर और पिल्लों को
घर में सब आज़ादी होगी !
मांग हमारी, पूरी कर दो !
साफ़ साफ़ बतलाता हूँ मैं
अगर नहीं माने तो सुन लो
कल से पुच्ची नहीं मिलेगी
है न मजेदार ...थैंक यू सतीश अंकल ...... :)
Thursday, March 17, 2011
Sunday, March 13, 2011
हे प्रकृति माँ रूठो ना.......!
मत रूठो हे धरती माता
तुम तो हो जीवन की दाता
तेरा आँचल सब कुछ देता
हमसे नहीं कभी कुछ लेता
तेरी गोदी घर हम सबका
इसमें जोड़ें तिनका तिनका
तुमसे ही यह सृष्टि रची है
फिर क्यूँ उथलपुथल मची है.
क्षमा करो माँ .... यूँ कहर बन टूटो ना ...
हे प्रकृति माँ रूठो ना..... हे प्रकृति माँ रूठो ना....
यह पंक्तियाँ मेरी ममा ने लिखी हैं.................. भूकंप का दर्द झेल रहे जापानवासियों के साथ हैं हम सबकी हार्दिक संवेदनाएं.......... :(













