चैतन्य शर्मा
- Chaitanya Sharma
- मैं चैतन्य, 17 साल का हूँ | मैं कॉलेज में पढ़ता हूँ | यह ब्लॉग 15 साल पहले मेरी माँ डॉ. मोनिका शर्मा ने बनाया था । अब मैं खुद अपने पोस्ट मेरे इस ब्लॉग पर शेयर करता हूँ ।
Friday, January 27, 2012
Wednesday, January 25, 2012
Wednesday, January 18, 2012
छुट्टियाँ ख़त्म, स्कूल शुरू, मौसम का हाल
विंटर वेकेशन ख़त्म, स्कूल और ब्लॉग्गिंग फिर शुरू । अबकी बार अपने देश का यह ट्रिप बहुत अच्छा और मजेदार रहा । मैंने अपनी छुट्टियाँ जयपुर और मुंबई में बिताईं । वैसे इतना समय घूमने -फिरने, मस्ती करने में बिताने के बाद अब स्कूल जाने में थोड़ा आलस भी आ रहा है । सबसे ज्यादा बेहाल कर रहा है यहाँ का मौसम । कड़ाके की ठण्ड पड़ रही है । आज का टेम्प्रेचर -35 डिग्री है । सुबह-सुबह स्कूल जाने के लिए पूरी तैयारी से निकलना पड़ता है ।
| मैं ही हूँ.... चैतन्य |
| स्कूल के लिए निकला हूँ..... |
| देखिये ज़रा सुबह का चाँद ..... |
| नन्हे पौधे बड़े परेशान.... |
| पेड़ों का भी बुरा है हाल .... |
| कार या घर में ही आराम है .....बस ..! |
Tuesday, December 20, 2011
Monday, December 19, 2011
Wednesday, December 14, 2011
कुछ फोटो फ़िल्मी स्टाइल में.....!
Labels:
Chaitanya Sharma,
Llittle Blogger,
Style,
मुझे कुछ कहना है...
Monday, December 5, 2011
Wednesday, November 30, 2011
ब्लॉग्गिंग की दुनिया में बच्चे
ब्लॉग्गिंग की दुनिया में हम सब बच्चों के ब्लोग्स और बच्चों के लिए लिखे जाने वाले ब्लोग्स को खूब पसंद किया जा रहा है | मेरे कई सारे नन्हें साथी हैं जो आज अपने अपने ब्लोग्स पर अपनी रंग बिरंगी दुनिया को हम सबके साथ साझा करते हैं | कई बड़े भी हैं जिन्होंने हम बच्चों के लिए ही ब्लोग्स बनाये हैं | प्यारी प्यारी बाल रचनाएँ वहां प्रकाशित करते हैं | आज हम बच्चों के और बच्चों के लिए जो ब्लोग्स हैं उन सभी की बात यहाँ की जा रही है | यह सारी जानकारी मेरी माँ डॉ. मोनिका शर्मा ने संकलित की है | तो चलिए नन्हें मुन्नों के रचनात्मक संसार में........
मेरे नन्हें साथियों के ब्लोग्स .....
अब बात उन ब्लोग्स की जो उन बड़ों ने बनाये जो हमें बहुत प्यार करते हैं | कुछ खास ब्लोग्स खास हम सबके लिए........!
तो देखा आपने कितना बड़ा है हम सब बच्चों का ब्लॉग कुनबा ........ यह बाल ब्लॉग परिवार यूँ ही बढ़ता रहे और हम सब अपनी बातें और शरारतें यूँ ही आप सबसे बांटते रहें .....!
Sunday, November 27, 2011
स्कूल में बर्थ डे सेलीब्रेशन....!
२२ नवम्बर को मैंने स्कूल में अपने फ्रेंड्स के साथ बर्थ डे मनाया | मुझे खूब मज़ा आया अपने सारे दोस्तों के साथ अपना बर्थ डे सेलीब्रेट करने में | मेरे सारे साथी भी बहुत खुश हुए |
| सबसे पहले टीचर ने हमारे देश के बारे में बताया ...क्यूंकि मैं भारत से हूँ.... |
| मैंने ग्लोब में खोजा इंडिया .... |
| बर्थ डे केक ... |
| लग रह हूँ ना बर्थ डे बॉय ... |
| ट्रीट टाइम .... |
| मेरे सारे स्कूल फ्रेंड्स ..... |




