चैतन्य शर्मा

My photo
मैं चैतन्य, 17 साल का हूँ | मैं कॉलेज में पढ़ता हूँ | यह ब्लॉग 15 साल पहले मेरी माँ डॉ. मोनिका शर्मा ने बनाया था । अब मैं खुद अपने पोस्ट मेरे इस ब्लॉग पर शेयर करता हूँ ।

Thursday, September 13, 2012

हमारी प्यारी भाषा हिंदी

हिंदी हमारी अपनी भाषा है । हमारी पहचान है । इसे बोलना-लिखना और इसके मान को बनाये रखना हम सबकी जिम्मेदारी  है ।
मैं भी हिंदी लिखना सीख रहा हूँ । यहाँ स्कूल में हिंदी नहीं पढ़ाते इसीलिए जब तक मैं भारत नहीं लौट आता माँ मुझे हिंदी लिखना -पढना और अच्छे से बोलना भी, घर पर ही सिखा रही हैं । अब तक मैं हिदीं के सभी अक्षर लिखना सीख गया हूँ । आजकल छोटे-छोटे बिना मात्रा  वाले शब्द भी लिख रहा हूँ । अब बारहखड़ी सीखने की तैयारी  है ।

हिंदी के अक्षर जो मैं लिख लेता हूँ ......

बिना मात्रा के शब्द लिखना सीख गया हूँ ....

मेरे लिखे कुछ शब्द 

Thursday, September 6, 2012

समन्दर किनारे से ...

ये शी-शेल्स मैं कुछ दिनों पहले बीच से चुन कर लाया था 

बीच ---- एक ड्राइंग 

Saturday, September 1, 2012

माय ट्रिप टू हॉलीवुड एंड सेन फ्रांसिस्को

दस दिन की छुट्टियाँ मनाने के बाद मैं फिर लौट आया हूँ ब्लॉग्गिंग की दुनिया में । मेरी यह समर वेकेशन  ट्रिप रही  हॉलीवुड और सेन फ्रांसिस्को की । अब अगले हफ्ते मेरे स्कूल फिर शुरू होने वाले हैं । इस ट्रिप पर मैंने खूब  मस्ती की । नई  जगहें, नयी चीज़ें देखीं । आपके साथ शेयर कर रहा हूँ कुछ फोटो मेरे इस ट्रिप के । 



लोम्बार्ड स्ट्रीट , सेन फ्रांसिस्को 

कुछ ऐसी है यह क्रूकेड  स्ट्रीट ....

फेरी में ...पीछे गोल्डेन गेट ब्रिज ...

पीयर 39, सेन फ्रांसिस्को ..... यहाँ सी लायंस देखकर मज़ा आया 

ऐतिहासिक गोल्डन गेट ब्रिज .....

समुन्दर के किनारे मस्ती

हॉलीवुड वाल्क ऑफ़ फेम, यहाँ हॉलीवुड के चर्चित लोगों के नाम लिखे गए हैं ....


मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम, लोस एंजेलिस  ..... जस्टिन बीबर के साथ 

मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम, लोस एंजेलिस ......माय फेवरेट स्पाइडरमैन 

लॉस  एंजेलिस , पीछे पहाड़ पर बनाया गया  ' हॉलीवुड साइन '




प्रसिद्द सैंटा मोनिका बीच 
पर जाने की तैयारी .....




Wednesday, August 22, 2012

सदा फुदकती रहना गौरैया

हमारे आँगन में चहकने-फुदकने वाली गौरैया को हाल ही में राजधानी दिल्ली का राजकीय पक्षी बनाया गया है । यह नन्ही चिड़िया अब हमारे आस-पास कम ही दिखती  है । स्पैरो यानि कि गौरैया को बचाने के लिए अब 'सेव स्पैरो ' नाम से एक मुहीम भी छेड़ी गयी है । हम सबको कोशिशें करनी होंगीं कि यह नन्ही चिड़िया सदा फुदकती रहे ।  





प्यारी गौरैया





चहकती रहना गौरैया

Tuesday, August 14, 2012

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें




सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें ........ जय हिंद

Sunday, August 5, 2012

दोस्ती के रंग हज़ार


  आओ हम सब दोस्त बने
एक दूजे का थाम लें हाथ 
खुशिया आयें या फिर गम 
कभी न छूटे अपना साथ 



दोस्ती  ..... अब कोई डर नहीं .....!



दोस्ती.... जमीं आसमान के फर्क को मिटा दे......
दोस्ती ...जहाँ छोटे बड़े का भेद नहीं......


दोस्ती यानि...... हर हाल में साथ .... 


दोस्ती ...संसार का सबसे पावन और प्यारा रिश्ता 

    आप सभी को फ्रेंडशिप डे की शुभकामनायें...... हैप्पी फ्रेंडशिप डे........

Sunday, July 29, 2012

आर्ट एंड क्राफ्ट क्लास

मैंने अभी आर्ट एंड क्राफ्ट क्लास ज्वाइन की है । हफ्ते में एक दिन मुझे वहां कलरिंग,  स्केचिंग और पेंटिंग सीखने जाना है । मुझे रंगों से खेलना और ड्राइंग करना बहुत पसंद है इसीलिए माँ और पापा ने मेरी रूचि देखकर मुझे यह क्लास ज्वाइन करवाई है । मुझे भी खूब मज़ा आया अपनी इस नयी क्लास में जाकर ।  आज क्लास में ये दो ड्राइंग बनाईं  हैं । 






कैसी लगीं आप सबको .... :)

Sunday, July 22, 2012

लकड़ी के खिलौने

वैसे तो लकड़ी के खिलौने आजकल कम ही मिलते हैं । पर हाल ही में मुझे कुछ वुडन टॉयज़  मिले । ये सब बैटरी से चलने वाले खिलौनों की तरह नहीं हैं । न अपने आप से चलते हैं और न ही शोर करते हैं । लकड़ी के इन खिलौनों से खेलने का भी अलग ही मज़ा है । लकड़ी के ये पार्ट्स बाज़ार में मिले । इन सारे पार्ट्स को जोड़कर मैंने घर पर ही ये खिलौने बनाये हैं । 

एरोप्लेन 





रेस कार 

Tuesday, July 10, 2012

करुणामय, हे रूद्र, महेश्वर



हे अचल, अविनाशी भोले 
हमको तेरी शरण मिले 
करुणामय,  हे रूद्र, महेश्वर 
मन में प्रेम की ज्योत जले 
(ये पंक्तियाँ माँ ने लिखी हैं  )









कैसा लगा आप सबको मेरा कलरिंग वर्क ......

Wednesday, July 4, 2012

धूमधाम से हुयी मेरी ग्रेजुएशन सेरेमनी

स्कूल की छुट्टियाँ  शुरू होने  के पहले धूमधाम से हमारी  ग्रेजुएशन सेरेमनी  हुयी । एक अच्छे से  कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमे हम सभी बच्चों को हमारी पी. जी . की डिग्रीयां दी गयीं । पी. जी यानि कि प्लेग्रुप । जी हाँ , अब मेरा प्लेग्रुप क्लास पूरा हो गया है  और अगले सेशन में मैं के. जी. में जाऊँगा । 















आहा ...अब मेरे पास भी है एक डिग्री   :)