कैसी लगीं आप सबको .... :)
चैतन्य शर्मा
- Chaitanya Sharma
- मैं चैतन्य, 17 साल का हूँ | मैं कॉलेज में पढ़ता हूँ | यह ब्लॉग 15 साल पहले मेरी माँ डॉ. मोनिका शर्मा ने बनाया था । अब मैं खुद अपने पोस्ट मेरे इस ब्लॉग पर शेयर करता हूँ ।
Sunday, July 29, 2012
आर्ट एंड क्राफ्ट क्लास
Sunday, July 22, 2012
लकड़ी के खिलौने
वैसे तो लकड़ी के खिलौने आजकल कम ही मिलते हैं । पर हाल ही में मुझे कुछ वुडन टॉयज़ मिले । ये सब बैटरी से चलने वाले खिलौनों की तरह नहीं हैं । न अपने आप से चलते हैं और न ही शोर करते हैं । लकड़ी के इन खिलौनों से खेलने का भी अलग ही मज़ा है । लकड़ी के ये पार्ट्स बाज़ार में मिले । इन सारे पार्ट्स को जोड़कर मैंने घर पर ही ये खिलौने बनाये हैं ।
| एरोप्लेन |
| रेस कार |
Tuesday, July 10, 2012
Wednesday, July 4, 2012
धूमधाम से हुयी मेरी ग्रेजुएशन सेरेमनी
स्कूल की छुट्टियाँ शुरू होने के पहले धूमधाम से हमारी ग्रेजुएशन सेरेमनी हुयी । एक अच्छे से कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमे हम सभी बच्चों को हमारी पी. जी . की डिग्रीयां दी गयीं । पी. जी यानि कि प्लेग्रुप । जी हाँ , अब मेरा प्लेग्रुप क्लास पूरा हो गया है और अगले सेशन में मैं के. जी. में जाऊँगा ।
![]() |
आहा ...अब मेरे पास भी है एक डिग्री :)
Friday, June 29, 2012
सौवीं पोस्ट और आप सबका अपार स्नेह .... थैंक यू.....!
| पहली पोस्ट में मैं |
| शतकीय पारी :) |
Tuesday, June 26, 2012
Summer Time.... Fun Time
आजकल मैं जहाँ रह रहा हूँ वहां गर्मी के मौसम का सभी इंतजार करते हैं । अभी वहां समर टाइम आ पहुंचा है । अब कुछ दिन भारी भरकम ऊनी कपडे भी नहीं पहनने होंगें । मेरी स्कूल की भी छुट्टियाँ शुरू हो गयी हैं । इस साल मेरा प्रीस्कूल पूरा हो गया । समर वेकेशन के पहले हमारे स्कूल में ग्रेजुएशन पार्टी भी बहुत धूमधाम से हुई । उसकी बात अगली पोस्ट में :) अभी तो छुट्टियों में खूब मस्ती करने की प्लानिंग जारी है ।
| आह ....खिली धूप , खुला आसमान |
Sunday, June 24, 2012
Monday, June 18, 2012
मस्ती भरी फिल्म ......ज़रूर देखिये
कल फादर्स डे पर मैं माँ -पापा के साथ मेडागास्कर -3 फिल्म देखकर आया । बहुत अच्छी और मजेदार फिल्म है । मुझे जेब्रा , लायन और पेंग्विंनस सबसे ज्यादा पसंद आये । पूरी फिल्म एक मस्ती भरी राइड लगी मुझे तो । सभी बड़ों और मेरे मेरे नन्हें साथियों को भी ज़रूर अच्छी लगेगी ।
फिल्म में फ्रेंडशिप की बात है । साथ रहने और हौसले बनाये रखकर अपने दोस्तों की मदद करने की कहानी है
Saturday, June 16, 2012
प्यारे पापा के लिए ......
आज फादर्स डे पर हम सब बच्चों ने स्कूल में बहुत प्यारे प्यारे कार्ड्स बनाये हैं । मैंने भी पापा के लिए ये कार्ड बनाये हैं । अगले महीने से मेरे समर वेकेशन शुरू होंगें और जम कर पापा के मस्ती करने का प्लान है ।
हमेशा हम बच्चों की खुशियों का ख्याल रखने वाले सभी प्यारे-प्यारे पापा इस खास की शुभकामनायें स्वीकारें । हैप्पी फादर्स डे :)
Monday, May 28, 2012
डायनासोर म्यूजियम की सैर.....
मुझे डायनासोर बहुत पसंद हैं । कुछ पहले मेरी एक पोस्ट आई ललललव डायेनासोर्स में मैंने आप सबको बताया था कि मेरी सभी चीज़ें ऐसी हैं जिनपर डायनासोर बने हैं । हाल ही में माँ -पापा मुझे ड्रमहेलर लेकर गए जहाँ डायनासोर्स के बरसों पुराने फॉसिल सहेजे गए हैं । यहाँ एक बड़ा सा म्यूजियम है जहाँ डायनासोर्स के कई सारे जीवाश्म (फॉसिल ) देखने को मिले । इन्हें यहाँ बहुत ही अच्छे ढंग सहेजा गया है ।
| म्यूजियम के बाहर |
| एक विशालकाय फॉसिल |
| डायनासोर के अण्डों के फॉसिल |
| देखिये कितने लम्बे थे डायनासोर के पांव |
| एक फॉसिल यह भी .... |
| यह भी .... |
| कुछ ऐसा भी जो बहुत मजेदार लगा .. |
| यह भी देखिये .. |
| डायनासोर के एम्ब्रियो का जीवाश्म |
डायनासोर म्यूजियम का यह ट्रिप बहुत मजेदार रहा । मुझे डायनासोर्स के बारे में कई सारी बातें भी पता चलीं ।


.jpg)
.jpg)

