चैतन्य शर्मा
- Chaitanya Sharma
- मैं चैतन्य, 17 साल का हूँ | मैं कॉलेज में पढ़ता हूँ | यह ब्लॉग 15 साल पहले मेरी माँ डॉ. मोनिका शर्मा ने बनाया था । अब मैं खुद अपने पोस्ट मेरे इस ब्लॉग पर शेयर करता हूँ ।
Thursday, March 10, 2011
Tuesday, March 1, 2011
ॐ नमः शिवाय....!
आज महाशिवरात्रि है | भगवान शंकर की उपासना के इस सुंदर त्योंहार पर ममा ने मुझे ॐ नमः शिवाय लिखकर दिया और मैंने उसे कलर किया | मैंने बड़े मन से यह काम किया तो ममा भी बहुत खुश हुई |
Monday, February 21, 2011
सुन्दर सफेद चमकते पेड़ .......!
-30 डिग्री तापमान और सुबह सुबह स्कूल जाना | बस .... बाकी तो आप सब लोग समझ ही सकते हैं | अपने देश में बसन्त के आते ही मौसम अच्छा हो गया पर जहाँ मैं हूँ अभी कुछ महीने यही हाल रहने वाला है | वैसे आज मैं आप सबको इस ठंडे मौसम की सैर पर ले जाने वाला हूँ | बर्फ गिरने से पेड़ बहुत सुन्दर हो गए हैं | चारों तरफ सुन्दर सफेद चमकते पेड़ दिख रहे हैं | तो फिर चलिए मेरे साथ .............
| चले आइए मेरे साथ.... |
| आप आ रहे हैं ना...... |
| पत्तियों की जगह बर्फ ने ली.... |
| सफेद पेड़ हैं कितने सुन्दर .... |
| हैं ना..... |
| इसे भी देखिए ..... |
| बहुत सुन्दर दिख रहे हैं बर्फ ढके पेड़ ..... |
| यह नज़ारा देखिए ज़रा ...... |
| अब मुझे बहुत ठण्ड लग रही है ........... फिर हाजिर होता हूँ .........कुछ नई बातों और शरारतों के साथ .......... |
Monday, February 14, 2011
प्यार के दिन की प्यारी क्लास .......
यूं तो हर दिन ही प्यार से रहने के लिए होता है पर वैलेन्टाइन डे को खास तौर पर प्यार के दिन के रूप में मनाया जाता है | वैसे मेरे लिए यह दिन बहुत खास रहा क्योंकि आज के दिन स्कूल में हमारी खास क्लास हुई |
हम सब बच्चों ने अपने अपने ममा पापा के लिए सुंदर कार्ड्स बनाये | कुछ क्राफ्ट वर्क भी किये | मुझे आज पहली बार ही इस दिन के बारे में पता चला | मैं अपने सारे क्लास फ्रेंड्स के लिए गिफ्ट लेकर गया | वो सब भी मेरे लिए गिफ्ट लाये | हमारी टीचर मिस मैलिनी ने भी हम सब बच्चों को गिफ्ट दिया | उनकी मदद से ही हम सबने क्राफ्ट वर्क किया |
| मेरे दोस्त मनराज का गिफ्ट...... |
| टीचर मिस मैलिनी ने दी यह हार्ट शेप कुकी..... |
| ब्रांडन ने दी है यह क्यूट रैबिट चोकलेट ...... |
| ममा पापा के लिए बनाया गिफ्ट ....... और कार्ड |
| बहुत सारे गिफ्ट्स मिले हैं .....इसलिए आप सबके साथ भी बाँट रहा हूं.......ढेर सारी शुभकामनाओं के साथ.... |
Monday, February 7, 2011
Wednesday, February 2, 2011
फन राइड्स की मस्ती....!
कुछ समय पहले मुझे एड्मिन्टन जाने को मिला और वहां के मॉल में जम कर मस्ती की | इस मॉल का नाम 'वेस्ट एड्मिन्टन' मॉल है जो दुनिया कुछ चुनिन्दा सबसे बड़े मॉल्स में से एक है | मुझे वहां के फन राइड्स बहुत अच्छे लगे | आप भी देखिये कुछ तस्वीरें.....
![]() |
| जम के बैठो ... |
![]() |
| आसमान की सैर .... |
![]() |
| कितना क्यूट ट्रेक्टर ..... |
![]() |
| मेरी गाड़ी तो अटक ही गयी...... |
| डरने की कोई बात नहीं फ्रोगी..... |
![]() |
| मैं हूं बिल्कुल तैयार ..... |
Tuesday, January 25, 2011
गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें...!
इतनी शक्ति हमें देना दाता, मन का विश्वास कमजोर हो ना
हम चलें नेक रस्ते पे हमसे, भूल कर भी कोई भूल हो ना |
दूर अज्ञान के हो अंधेरे, तू हमे ज्ञान की रोशनी दे
हर बुराई से बचते रहे हम, जितनी भी दे, भली जिन्दगी दे,
बैर हो ना किसी का किसी से, भावना मन में बदले की हो ना,
हम ना सोचें हमे क्या मिला है, हम ये सोचे किया क्या है अर्पण,
फ़ूल खुशियों के बाँटे सभी को, सबका जीवन ही बन जाए मधुबन,
अपनी करूणा का जल तू बहा के, कर दे पावन हर इक मन का कोना,
हर तरफ़ ज़ुल्म है, बेबसी है, सहमा सहमा सा हर आदमी है
पाप का बोझ बढता ही जाए, जाने कैसे ये धरती थमी है
बोझ ममता का तू ये उठा ले, तेरी रचना का ये अंत हो ना!
इतनी शक्ति हमें देना दाता, मन का विश्वास कमजोर हो ना
हम चलें नेक रस्ते पे हमसे, भूल कर भी कोई भूल हो ना |
यह सुंदर सी प्रार्थना तो आपने कई बार सुनी होगी आज फिर गणतंत्र दिवस पर ईश्वर से हम सब यही प्रार्थना करें........!
गणतंत्र दिवस की आप सबको हार्दिक शुभकामनायें
Thursday, January 20, 2011
मैं और मेरी गिटार .....!
मेरे पास जितने भी खिलौने हैं उनमे मेरी गिटार मुझे सबसे ज्यादा अच्छी लगती है | जब भी टाइम मिलता है मैं गिटार बजाता हूं | मुझे गिटार प्ले करना बहुत अच्छा लगता है | स्कूल से आते ही कई बार मैं गिटार लेकर बैठ जाता हूं | दिनभर चलने वाली मेरी पर्फोर्मेंसेस ममा पापा को कम ही पसंद आती हैं | पर मैं क्या कर सकता हूं मुझे तो मेरी गिटार और उसकी धुन दोनों अच्छी लगती हैं |
| अभी शुरू करता हूं..... |
| चल पड़ी परफोर्मेंस...... |
| और ख़त्म हुआ शो..... |
छोटी सी परफोर्मेंस आप सबके लिए......
Thursday, January 13, 2011
उमंगों और पतंगों का त्यौहार....!
हमारे देश के कोने कोने में जितने त्योंहार मनाये जाते हैं उतने शायद ही कहीं और मनाये जाते हों | देश के अलग अलग प्रदेशों में मनाये जाने वाले ऐसे तीन त्योंहार जनवरी महीने में एक साथ आते हैं | मकर सक्रांति ,पोंगल और लोहड़ी | मैं सप्ताह भर पहले जब जयपुर में था तभी वहां रंग बिरंगी पतंगें आसमान में उड़ती दिखाई देने लगी थीं | जयपुर यानि की मेरे शहर में मकर सक्रांति बहुत धूमधाम से मनाई जाती है | विदेशों से आने वाले मेहमान भी इस त्योंहार का हिस्सा बनते हैं | जयपुर का काईट फेस्टिवल बहुत प्रसिद्द है | आज दिन सब दिन भर छतों पर रहते है | तिल के लड्डू खाने को मिलते हैं | सच में हमारे देश में कितने प्यारे प्यारे त्योंहार हैं | जो हम सबको मिलाते हैं और खुशियाँ देते हैं |
![]() |
| रंग बिरंगी प्यारी पतंगें |
![]() |
| मस्ती और धमाल लाई......... |
![]() |
| लोहड़ी आई....... लोहड़ी आई ..... |
आप सभी को हमारे इन प्यारे प्यारे त्योंहारों की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं ..........
हैप्पी लोहड़ी..... हैप्पी सक्रांति ......हैप्पी पोंगल........ |
Sunday, January 9, 2011
सब पर हो बप्पा की कृपा....!
| कितने क्यूट हैं गणपति बप्पा.... |
सबसे पहले तो आप सबको नए साल की शुभकामनायें | थोड़ा लेट हो गया हूं क्योंकि मेरी छुट्टियाँ चल रहीं थी और मैं अपना नया साल अपने देश में मना रहा था | इसलिए कोई पोस्ट नहीं लगा पाया | वैसे अब छुट्टियाँ ख़त्म और मैं फिर कैलगिरी लौट आया हूं | पढाई चल पड़ी है और ठण्ड के मौसम से मैं और भी ज्यादा ठंडे मौसम में आ गया हूं | मैंने अपना नया साल जयपुर में मनाया | वहां भी खूब सर्दी पड़ रही है | मैंने साल की शुरुआत में जयपुर के प्रसिद्द गणेश मंदिर (मोती डूंगरी गणेश मंदिर ) में जाकर गणपति बप्पा के दर्शन किये | मुझे बहुत अच्छा लगा | बप्पा से प्रार्थना है की हम सबका आने वाला साल मंगलमय हो और सब पर उनकी कृपा बनी रहे |
| बहुत ठण्ड है........ |
















